निर्देशक इम्तियाज अली ने म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। पहलगाम हमले के बीच इम्तियाज की इस बात की अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने बताया कि किस तरह कश्मीर के एक होटल में कुछ लड़कियों ने एआर रहमान को पहचानने में गलती कर दी और उन्हें एक इलेक्ट्रिशियन समझ बैठीं।
इम्तियाज अली ने बताया मजेदार किस्सा
इम्तियाज अली और एआर रहमान की जोड़ी को भारतीय सिनेमा में एक बेहतरीन क्रिएटिव पार्टनरशिप के रूप में देखा जाता है। दोनों ने रॉकस्टार, तमाशा, हाईवे और हाल ही में अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन रॉकस्टार की शूटिंग के समय का ये मजेदार किस्सा डायरेक्टर ने अब बताया है।
बात उन दिनों की है जब फिल्म के गाने ‘फिर से उड़ चला’ की रिकॉर्डिंग कश्मीर के पहलगाम इलाके में की जा रही थी। होटल के रिसेप्शन एरिया में एआर रहमान ने अपना रिकॉर्डिंग सेटअप लगाया था। वो हमेशा की तरह सादे कपड़ों में थे। उन्होंने काली टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लड़कियां वहां पहुंचीं। उन्होंने इम्तियाज से पूछा कि म्यूजिक डायरेक्टर कौन है?’
रहमान को समझा इलेक्ट्रिशियन
इम्तियाज ने माहौल हल्का रखने के लिए कुछ नहीं बताया और उन्हें रिकॉर्डिंग की जगह दिखा दी। लेकिन लड़कियों की जिज्ञासा कम नहीं हुई। एक लड़की ने जब जिद की तो इम्तियाज ने रहमान की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘यही हैं एआर रहमान।’ इस पर लड़की ने हैरान होते हुए कहा, ‘ये रहमान थोड़ी हैं! मैं तो मिल चुकी हूं उनसे। वो तो कुछ और लगते हैं।’
रहमान ने भी माहौल को हल्का बनाए रखते हुए मजाक में कहा, ‘हां हां, छोड़ो ना, कुछ नहीं।’ फिर वो अपने रिकॉर्डिंग कंसोल के पीछे बैठ गए और काम शुरू कर दिया। जब तक रिकॉर्डिंग खत्म हुई, तब तक लड़कियों को अंदाजा ही नहीं हुआ कि वो भारत के सबसे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर के साथ गा रही थीं।
इम्तियाज ने इस किस्से को याद करते हुए कहा कि रहमान की सादगी और जमीन से जुड़ा व्यवहार ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। वो कभी स्टार जैसा बर्ताव नहीं करते और हर वक्त म्यूजिक में ही डूबे रहते हैं।
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
गौरतलब है कि पहलगाम वही जगह है, जहां हाल ही में आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों की जान गई है। ऐसे माहौल में ये किस्सा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्मी दुनिया में अक्सर ग्लैमर और स्टारडम की बातें होती हैं, लेकिन ऐसे छोटे-छोटे किस्से हमें यह याद दिलाते हैं कि असली महानता सादगी में ही छिपी होती है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, Pahalgam Attack के बाद फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines