Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लंबे ब्रेक के बाद इस फिल्म से इमरान खान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने डिप्रेशन फेज को याद किया और बताया कि कैसे उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाला है. इमरान ने ये भी खुलासा किया कि लेखा ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और इस मुश्किल समय से उन्हें बाहर निकालने में बिना किसी स्वार्थ के मदद की. चलिए आपको भी बताते हैं इमरान खान ने और क्या कुछ कहा?
क्या बोले इमरान खान?
इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं. प्रमोशन के दौरान एक्टर ने हाल ही में एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और अपनी बेटी इमरा के बारे में बातें कीं. इमरान ने कहा, ‘जिंदगी के उस दौर में मुझे लेखा और मेरी बेटी से जो प्यार मिला, वो मेरे लिए दोहरी ताकत बन गया. सच्चे प्यार की ताकत इंसान को अंदर से मजबूत करती है और उसे संभलने में मदद भी करती है. उसी तरह, किसी को ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से प्यार देना भी बहुत सुकून देता है. ये अनुभव मुझे अपनी बेटी और अपनी पार्टनर लेखा के साथ मिला, प्यार देना भी और प्यार पाना भी। ये ही प्यार मेरे ठीक होने, आगे बढ़ने और बेहतर इंसान बनने के लिए बहुत जरूरी रहा है.’
यह भी पढ़ें: Dhurandhar से कितने पीछे ‘द राजा साहब’? अब तक 200 करोड़ भी पार नहीं कर सकी प्रभास की फिल्म
कब शुरू हुआ था गर्लफ्रेंड संग रिश्ता?
इमरान की इन बातों से तो क्लियर है कि उनकी मुश्किल घड़ी में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा ने एक्टर का साथ कभी नहीं छोड़ा. बता दें इमरान और लेखा की अफेयर की खबरें 2020 से शुरू हुई थी. दोनों को कई बार फैमिली फंक्शन और बॉलीवुड पार्टीज में भी साथ देखा जा चुका है. इससे पहले इमरान खान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद इमरान और लेखा की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं.
यह भी पढ़ें: हादसा या साजिश… सिंगापुर कोर्ट में पलटी जुबीन गर्ग डेथ केस की थ्योरी, सिंगर पर ही लगे आरोप
11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक
आमिर खान के भांजे इमरान खान ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से बॉलीवुड में तकरीबन 11 साल बाद वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार एक्टर को कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ में देखा गया था. वहीं एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘जाने तू…या जाने ना’ फिल्म से की थी. इस फिल्म में इमरान के साथ लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं. इसके बाद इमरान आई ‘हेट लव स्टोरीज’, ‘देली-बेली’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
58 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines