हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Imlie 7th October 2023 Written Update: बेघर हुए इमली और आशु, अगस्त्य का हुआ एक्सीडेंट; जानें क्या होगा आगे?

विज्ञापन
Imlie 7th October 2023 Written Update

 Imlie 7th October 2023 Written Update: ‘इमली’ के आज के एपिसोड में अगस्त्य सोचता है कि वो अपनी सौतेली मां के बारे में सोचता है। इसके बाद वो घर से चले जाता है, जिसको देखने के बाद दादी इस बात को नोटिस करती है और सोचती है कि वो इस समय कहां जा रहा है। दादी जुगनू को गट्टू का पीछा करने के लिए कहती है और पता लगाने के लिए कहती है वो इस समय कहां जा रही है। वहीं, दूसरी ओर इमली और आशु बारिश में भीगते रहे होते हैं, जिसके बाद आशु इमली से पूछता है कि वो घर कब जाएंगे। इस पर इमली कहती है कि वो यहीं अपना घर बनाएंगे, क्योंकि वो अपने गांव की मिट्टी से जुड़े रहना चाहती है।

इमली की इस बात पर आशु पूछता है कि उनके घर की दीवारें कहां हैं, जिसपर इमली गाने के जरिए उसको एक छोटी सी कहानी सुनाती है और एक झोपड़ी बनाती है। साथ ही वो उस समय को याद करती है जब अगस्त्य ने उसको नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद इमली आशु को अब आराम करने के लिए कहती है, जिसपर आशु कहता है कि वो पूरी तरह भीग चुकी है। इमली आशु से उसके बारे में चिंता न करने के लिए कहती है और फिर वो देखती है आशु बुखार से तप रहा और बेहोश हो रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं लड़ना नहीं चाहता..’, OMG 2 को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने पर फिर तिलमिलाए Akshay Kumar!

विज्ञापन

क्या अगस्त्य उठाएगा आशु के इलाज का खर्च?

इसके बाद इमली उसको पास की एक डिस्पेंसरी में ले जाती है, जां गार्ड उनको बताते हैं कि डॉक्टर जा चुके हैं और उसे आशु को एक अस्पताल में ले जाने के लिए करते हैं। गार्ड की ये बात सुनने के बाद इमली सोचती है कि वो अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकती, क्योंकि अगस्त्य की वजह से उनके पास अब नौकरी नहीं है, लेकिन इमली के दिमाग में आता है कि अब अगस्त्य को ही आशु के इलाज का खर्च उठाना होगा और वो गार्ड से कहती है कि वो उसके लौटने तक आशु को वहीं रहने दें। (Imlie 7th October 2023 Written Update)

Imlie की खोज में निकल पड़ता है आशु

वहीं, अलका और सोनाली दादी को समझाने की कोशिश करती हैं कि अगसत्या की वजह से उनके बिजनेस को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिनके पास बिजनेस की कोई समझ नहीं है। इसलिए बिजनेस को सोनाली को सौंप देना चाहिए। गोविंद ने उनसे बिजनेस के बारे में चिंता न करने और दादी को जाने और सोने देने के लिए कहा। आगे दिखाया जाएगा कि आशु जाग जाता है और इमली को अपने साथ न पाकर उसकी तलाश में डिस्पेंसरी से निकल जाता है। गार्ड उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो रोक नहीं पता।

विज्ञापन

किडनैप हुआ आशु

अगस्त्य अचानक ही आशु को अपनी कार के सामने आते हुए देखता और उसे बचाने की कोशिश में अपनी कार को एक पेड़ से ठोक देता है। वहीं दादी को अगस्त्य के एक्सीडेंट के बारे में पता चलता है। इसी बीच इमली अगस्त्य से आशु के इलाज का पैसा लेने के लिए चौधरी के घर पहुंचती है, जिसके बाद जुगनू अगस्त्य की मदद के लिए दौड़ता है। इतने में अकेल आशु पर गुंडों की नजर पड़ती है और वो उसका अपहरण कर लेते हैं। अगस्त्य वहां पहुंचता है और गुंडों को लड़के को छोड़ने की चेतावनी देता है, लेकिन वो मना कर देते हैं। अगस्त्य और गुंडों के बीच हाथापाई होती है। वे डर जाते हैं और आशू को छोड़कर भाग जाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola