Imlie 23rd October 2023 Written Episode Update: ‘इमली’ (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में अन्नपूर्णा इमली पर चोरी का इल्जाम लगाती है और कहती है कि इमली ने शादीशुदा औरत के पहले कर्तव्य का पालन करने में बड़ी गलती की है, जिसके बाद बुलबुल पल्लो से कहती है कि अन्नपूर्णा इमली को घर से बाहर निकालना चाहती है। इसी बीच इमली अन्नपूर्णा से पूछती है, उसने क्या गलती की है? जिसपर अन्नपूर्णा कहती है, ‘इमली न मंगलसूत्र पहना और न ही मांग में सिन्दूर लगाया है’। वहीं, बुलबुल कहती है, ‘लगता है अन्नपूर्णा को ये पता चल चुका है कि इमली और अगस्त्य की शादी नकली है’।
पल्लो उसे अपना मुंह बंद रखने के लिए कहती है। इमली कहती है, ‘वो ऐसा करना भूल गई’, जिसके बाद अन्नपूर्णा उससे पूछती है, ‘अगर वो ये सब पहना और लगाना भूल गई तो उसको मेकअप करना कैसा याद रहा?’ और पल्लो से पूछती है, ‘क्या उसने अपनी बेटी को संस्कार नहीं सिखाए?’, जिसपर पल्लो इमली को डांटती है। इमली सोचती है, ‘उसने मंगलसूत्र और सिन्दूर इसलिए नहीं पहना, क्योंकि उसकी शादी नकली है’।
यह भी पढ़ें: Fukra Insaan को लगा लाखों का चूना, नुकसान के बाद यूट्यूबर को याद आई पिता की यह सलाह
Imlie के पक्ष में आगे आया अगस्त्य
इसी बीच अगस्त्य इमली के पक्ष में आगे आता है और कहता है, ‘अब पुरानी परंपराओं का पालन कौन करता है’। इस पर अन्नपूर्णा कहती है, ‘वो बूढ़ी हैं तो क्या वो उनका अनादर करेगा’? वहीं, रजनी का कहना है, ‘अम्माजी सही कह रही हैं कि लोग पुरानी परंपराओं और बड़ों से खुद को अलग करके खुश नहीं रह सकते’। सोनाली अगस्त्य से पूछती है, ‘क्या उसकी शादी नकली है, क्योंकि इमली ने मंगलसूत्र और सिन्दूर नहीं पहना है’?
क्या अगस्त्य भरेगा Imlie की मांग?
इस पर अगस्त्य कहता है, ‘ये छूट उसने ही इमली को दी है वो अपने हर काम के लिए स्वतंत्र है, वो सिंदूर लगानी चाहती है या मंगलसूत्र पहचाना चाहती है या नहीं’। इसके बाद अन्नपूर्णा कहती है, ‘इमली केवल तभी आरती कर सकती है जब वो मंगलसूत्र पहनेगी और सिन्दूर लगाएगी’, जिसके बाद अन्नपूर्णा अगस्त्य को इमली के गले में मंगलसूत्र पहनाने और उसकी मांग में सिन्दूर भरने को कहती हैं, जिसको लेकर इमली परेशान हो जाती है। वहीं, अगस्त्य इमली को मंगलसूत्र पहनाता है और उसको सिन्दूर लगाता है, जिससे वो चौंक जाती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines