Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Imlie 12th October 2023 Written Update: ‘इमली’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अगस्त्य और सोनाली से होती है। जहां सोनाली अमृत को लेकर परेशान होती है, क्योंकि उसकी अभी तक कोई खबर नहीं मिली है, जिसके बाद अगस्त्य अमृत की तलाश में निकल जाता है, क्योंकि वो जानता है कि अमृत के घर न आने से पूरा परिवार परेशान होगा। इधर इमली अमृत से वो पैसे मांगती है जो उसने बाजार में गाकर कमाए, लेकिन अमृत ने इमली को कोई भी पैसे देने से मना कर दिया। अमृत ने ऐसा अपना बदला लेने के लिए किया। जब एक दिन इमली ने उसे अपमानित किया और आज अमृत ने उसके बदला ले लिया।
इसके बाद इमली अमृत से सख्ती के साथ पैसे लौटाने कि लिए कहती है, लेकिन अमृत उसकी बात तक नहीं सुनता, जिसके बाद इमली गुस्सा हो जाती है और वो उसको मारने की धमकी देता है। इमली आखिरी बार पैसे वापस करने के लिए कहती है, लेकिन अमृत ऐसा दिखावा करता है इमली उससे अवैध चीज़ हड़पने के लिए उस पर दबाव बना रही है और कहती है कि उसे कोई पैसा नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 12 October Episode Update: समर के कातिल और उसके बाप को देख भड़केगा अनुपमा-वनराज का गुस्सा, आज होगा खूब ड्रामा
अमृत का रिएक्शन देखने के बाद इमली का गुस्सा बढ़ जाता है और इमली के सामने उसका घिनौना चेहरा सामने आ जाता है। वो गु्स्से में धारदार हथियार लेकर अमृत की ओर बढ़ती है और उसकी गर्दन के नीचे हथियार रख देती हैं। ये सब देखने के बाद लोग वहां जमा हो जाते हैं और उनकी नोकझोंक को देखने लगते हैं। उसी समय मौके पर पुलिस और अगस्त्य दोनों वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद अगस्त्य इमली को अपनी बंदूक दिखाकर धमाकाता है। हालांकि, वो देर से आता है, लेकिन वो गलत समझता है कि इमली चाकू की नोक पर लोगों को लूट रही है।
इमली अगस्त्य को वहां से हटने के लिए कहती है, लेकिन अगस्त्य पुलिस से इसमी को गिरफ्तार करने के लिए कहता है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए संघर्ष करती है और इमली को कस्टडी में ले लेती है। वहीं अगस्त्य के आगे अमृत निर्दोष होने का दिखावा करता है, जिसके बाद अगस्त्य अमृत से पूछता है कि वो हर बार इमली के आसपास ही क्यों रहता है? इसके बाद अमृत अगस्त्य को झूठी कहानी बताता है। अमृत इमली पर ऐसे आरोप लगाता है जैसे उसने सचमुच चाकू की नोक पर उसे लूटने की कोशिश कर रही थी। (Imlie 12th October 2023 Written Update)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।