IMDb Shah Rukh Khan Top Movies List: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में उनकी फिल्म का ड्राप 1 रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जो अगले महीने 22 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इसी बीच IMDb की ओर से शाहरुख की बेस्ट और टॉप फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एक्टर कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, लेकिन फैंस को हैरान इस बात ने किया इस लिस्ट में SRK की इस साल रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों के नाम शामिल नहीं हैं।
जी हां… इस साल की शुरुआत शाहरुख की ही टॉप फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से हुई थी। इसके बाद इसी साल सितंबर में शाहरुख की दूसरी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई। वहीं, अब दिसंबर में उनकी तीसरी फिल्म ‘डंकी’ रिलीज होने वाली है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि IMDb ने जो शाहरुख की जो टॉप फिल्मों की लिस्ट जारी की है उसमें इन दोनों फिल्मों का नाम शामिल नहीं है।
SRK की टॉप फिल्मों की IMDb लिस्ट
IMDb की ओर से शाहरुख की बेस्ट और टॉप फिल्मों की लिस्ट स्वदेश, चक दे!, एक्टर का सबसे पहला टीवी सीरियल फौजी, दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे, माय नेम इज खान, कल हो ना हो, हे राम, दूसरा टीवी शो सर्कस, वीर जारा और कभी हां कभी ना जैसी फिल्में और टीवी सीरियल के नाम शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट में ‘पठान’ और ‘जवान’ का नाम शामिल नहीं है, जबकि एक्टर की इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।
यह भी पढ़ें: क्या सच में मेक्सिकन फिल्म की रीमेक है Shah Rukh Khan की Dunki? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
Pathaan और Jawan ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में बात करें तो सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बनी और जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ का कुल बजट 225 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 1026 करोड़ की थी। वहीं, अगर बात एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ की बात करें तो ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसका कुल बजट 300 करोड़ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1132.13 करोड़ की कमाई की थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines