Ileana D'cruz Boyfriend Photo: इलियाना डिक्रूज ने दिखाया अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा, देखें एक्ट्रेस के पार्टनर की फोटो
Edited By Nancy Tomar

Ileana D'cruz Shares Boyfriend Photo
Edited By Nancy Tomar

Ileana D'cruz Shares Boyfriend Photo
Ileana D’cruz Boyfriend Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय करते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।
हालांकि एक्ट्रेस ने होने वाले बच्चे का पिता कौन है, इसका खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल, इलियाना डिक्रूज इन दिनों विदेश में रहकर अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और बहुत जल्द एक्ट्रेस मां बनने वाली है। अब इलियाना ने लंबे इंतजार के बाद अपने बच्चे के पिता की फोटो शेयर की है।
बता दें कि जब इलियाना ने अपने होने वाले बच्चे का खुलासा किया था तब से हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिरकार एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे का पिता कौन है। इस बीच अब इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक फोटो साझा की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

Ileana D’cruz Boyfriend Photo
बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें इलियाना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट एन्जॉय करती दिख रही है। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘डेट नाइट’। हालांकि एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, अगर इस फोटो की बात करें तो तस्वीर में दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि इस दौरान इलियाना ने रेड आउटफिट पहना था। इतना ही नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ब्लैक शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इससे पले भी इलियाना ने ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ फोटोज साझा की थी। हालांकि तब एक्ट्रेस ने उनका चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन ये फोटो शेयर करने के बाद फैंस काफी खुश हैं।
वहीं, अगर इलियाना के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘बर्फी’ की थी। इलियाना आखिरी बार ‘अनफेयर एंड लवली’ फिल्म में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: