हफ्ते भर में ही Ileana D’cruz का बेटा Koa Phoenix नन्हें हाथों से थामने लगा ‘मम्मा’ की उंगली, देखें क्यूट फोटो
Edited By Vandana Saini

Ileana D’cruz Son Koa
Edited By Vandana Saini

Ileana D’cruz Son Koa
Ileana D’cruz Son Koa: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz) 1 अगस्त को मां बनी थीं, लेकिन उन्होंने 5 दिन बाद अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन ( Koa Phoenix Dolan) की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी। वहीं, अब एक्ट्रेस को मां बने एक हफ्ता हो चुका है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बार फिर बेटे कोआ के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है। शेयर की गई फोटो में कोआ का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसके नन्हें हाथ ने मां इलियाना की उंगली थामी हुई है। इस प्यारी सी फोटो को देख किसी का भी दिल पिघल जाए।
फोटो को काफी पसंद भी किया गया। इस फोटो को शेयर करत हुए एक्ट्रेस ने साथ में लिखा ‘तुम्हारी मम्मा बने हुए 1 हफ्ता हो चुका है’। साथ ही उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने बेटे की क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया था। उस फोटो को भी फैंस का खूब प्यार मिला था।

इलियाना डिक्रूज (Ileana D’cruz ) ने अप्रैल में एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनके पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, सभी का मानना था कि एक्ट्रेस बिना शादी के मां बने जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने मई में अपने बेबी बंप के साथ भी फोटो शेयर की थी, जिसको खूब पसंद किया गया था।
एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बेबी के पिता को लेकर कई सवाल कर रहे थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक ‘डेट नाइट’ की फोटो शेयर की थी। इसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन यानी Michael Dolan के साथ 13 मई को शादी की थी, जिसके 4 हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेबी बंप की फोटो शेयर की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: