Ileana D’Cruz Pregnant: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्रेंसी भी अनाउंस की थी, जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया था।
इस बीच अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
दरअसल, एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर आराम करती हुई नजर आ रही है। साथ ही उनके हाथ में कॉफी का मग भी हैं और वो कॉफी की चुस्कियां ले रही हैं।
Ileana DCruz
इस वीडियो में एक्ट्रेस गाउन पहने दिख रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में एक्ट्रेस इलियाना ने अपने बेबी बंप की झलक भी दिखाई है। साथ ही इलियाना ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है कि- “जिंदगी हाल ही में।”
Ileana D’Cruz Pregnant
प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की एक झलक भी की थी शेयर
बता दें कि हाल ही में भी एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की एक झलक शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अपनी बहन के द्वारा बनाए गए केक की एक फोटो शेयर की थी। बताते चलें कि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता की आइडेंटीटी या उसकी प्रेग्नेंसी नेचर का खुलासा नहीं किया है।
एक्ट्रेस ने लिखा था ये कैप्शन
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वो मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इलियाना ने इंस्टा पर कुछ फोटोज को शेयर किया था, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था कि- “कमिंग सून, मैं तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, मेरी नन्ही जान।”
अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती है इलियाना
बताते चलें कि एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती है। वहीं, पहले की कई मीडिया रिपोर्ट्स कहा गया है कि- इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं और दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आईं थीं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines