Ileana D'Cruz ने नए साल पर अनाउंस की सेकंड प्रेग्नेंसी? ये एक्ट्रेस भी इस साल बनेंगी मां

Ileana Dcruz Second Pregnancy Rumor: एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने नए साल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से उनकी सेकंड प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी हैं।

ileana dcruz second pregnancy rumors after showing pregnancy result in video

Ileana Dcruz. File Photo

Ileana Dcruz Second Pregnancy Rumor: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स पिछले साल 2024 में पेरेंट्स बने। नए साल के मौके पर एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इलियाना ने नए साल के पहले ही दिन अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने पति माइकल डोलन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इलियाना ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के रिजल्ट को दिखाया है, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की बधाईयां मिल रही हैं। बता दें कि इलियाना डीक्रूज के अलावा भी इस साल कई सेलेब्स पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं।

इलियाना डीक्रूज ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी?

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2024 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले साल के यादगार मोमेंट्स को शामिल किया है। इस वीडियो में इलियाना के पति माइकल डोलन और बेबी बॉस कोआ फीनिक्स डोलन भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के बीच में अक्टूबर 2024 के महीने इलियाना ने एक क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट दिखाते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि जैसे ही इलियाना डीक्रूज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद इलियाना दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जाहिर है कि एक्ट्रेस ने माइकल डोलन से सीक्रेट मैरिज की थी। साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। कपल ने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा।

फैंस भी एक्ट्रेस से पूछ रहे सवाल  

उधर इलियाना डीक्रूज का वीडियो आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या वाकई इलियाना दूसरी बार मां बनने वाली हैं? एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या आप फिर से मां बन रही हो?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘2025 में दूसरा बेबी आ रहा है?’

ये सेलिब्रिटी भी इस साल बनेंगी मां

बता दें कि इस नए साल 2025 में कई सेलेब्स हैं, जो पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का है। अथिया की प्रेग्नेंसी की खबर पिछले साल आई थी। इसके अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस कोरी ब्रॉडस, जॉस स्टोन और जिप्सी रोज़ ब्लांचर्ड भी इस साल मां बनने के लिए तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ