Ileana D’Cruz: फिल्म इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आ रही है। जी हां, पॉपुलर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने फैंस के साथ एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिससे एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी की अटकलों पर अब मुहर लग गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इलियाना डिक्रूज ने ऐसा क्या शेयर किया, जिससे ऐसा लग रहा है, तो आइए जानते हैं…
इलियाना डिक्रूज ने शेयर किया पोस्ट
गौरतब है कि इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसकी बाद एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा और भी तेज हो गई। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट से इलियाना डिक्रूज की दूसरी प्रेग्नेंसी भी कंफर्म मान रहे हैं।
लोगों में हो रही चर्चा
जबसे इलियाना डिक्रूज का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, तबसे ही चर्चा हो रही है कि इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी ऑफिशियल कुछ भी अनाउंस नहीं किया है, लेकिन इलियाना डिक्रूज के लेटेस्ट पोस्ट से ऐसा ही लग रहा है कि वो फिर से मां बनने वाली हैं। हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो खुद इलियाना डिक्रूज ही जानती हैं।
Ileana D’Cruz
इलियाना ने दिया था हिंट
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इलियाना डिक्रूज ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया है। जी हां, इलियाना इसके पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दे चुकी है। दरअसल, नए साल के खास मौके पर इलियाना ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने साल 2024 के खास पलों को शेयर किया था।
ऑफिशियल पुष्टि अभी भी नहीं
हालांकि, जैसे-जैसे ये वीडियो आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे इलियाना की प्रेग्नेंसी की अटकलें बढ़ती गई क्योंकि इस वीडियो में एक्ट्रेस हाथ में प्रेग्नेंसी किट थामे हुए नजर आ रही थीं। ये वही किट थी जो उन्होंने अक्टूबर 2024 में चेक किया था। इस दौरान उनके चेहरे पर जो खुशी दिख रही है, उससे लोगों ने यही अंदाजा लगाया कि इलियाना फिर से मां बनने वाली हैं। हालांकि, ना तो एक्ट्रेस ने तब और ना ही अब इस खबर को कंफर्म किया है।
कोआ फीनिक्स डोलान
बता दें कि इलियाना अभी एक बच्चे की मां है और एक्ट्रेस का कोआ फीनिक्स डोलान नाम का एक बेटा है, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस अक्सर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अगर उनके काम की बात करें तो इलियाना ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- Samay Raina को बड़ी राहत, कॉमेडियन को बयान दर्ज कराने के लिए मिला इतना टाइम
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines