Ileana D’Cruz-Michael Dolan: फेमस एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां, एक्ट्रेस की फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है। बता दें कि लंबे टाइम बाद इलियाना ने पर्दे पर इस फिल्म के जरिए वापसी की है। इस बीच अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।
मैरिड लाइफ पर बोलीं इलियाना
ये तो सभी जानते हैं कि इलियाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस को अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अपडेट करती रहती है। साल 2023, अप्रैल में इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने बच्चे के जन्म की जानकारी भी फैंस को दी थी। अब इलियाना ने फाइनली अपनी शादी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैरिड लाइफ बहुत खूबसूरत चल रही है।’
माइकल डोलन संग उड़ चुकी हैं शादी की खबरें
दरअसल, बीते साल इलियाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही। इतना ही नहीं बल्कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इलियाना ने अमेरिका में रहने वाले माइकल डोलन संग शादी कर ली है। हालांकि इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर बात की और अपनी शादी की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
इमोशनल हुईं इलियाना
इस इंटरव्यू के दौरान वैसे तो इलियाना ने माइकल डोलन के बारे में चुप्पी साधी, लेकिन जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि उन्होंने, एक्ट्रेस को कितना सपोर्ट किया, तो वो इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा कि शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत चल रही है। इलियाना ने कहा कि उन्होंने मेरा बुरा समय देखा है और मेरे बुरे टाइम में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने मेरे अच्छे टाइम में भी मेरा साथ दिया है। वह हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या सच में बॉयफ्रेंड संग टूट गया Shruti Haasan का रिश्ता? एक्ट्रेस और Santanu Hazarika ने अलग की राहें!
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines