Ileana D'Cruz दूसरी बार बनीं मां, बेबी बॉय की फोटो के साथ अनाउंस की गुड न्यूज

Ileana D’Cruz Welcome Second Baby Boy: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी है।

Ileana D'Cruz Welcome Second Baby Boy

इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन गई हैं। Photo Credit- Instagram

Ileana D’Cruz Welcome Second Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बन गई हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस उन्हें बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं। इलियाना ने अपने नन्हें बेबी बॉय की फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने बेबी का नाम और जन्मदिन की डेट भी रिवील कर दी है। एक्ट्रेस की तरफ से ये गुड न्यूज प्रेग्नेंसी रूमर्स के कुछ दिन बाद शेयर की गई है। दरअसल, कुछ वक्त पहले इलियाना बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं लेकिन उस वक्त एक्ट्रेस ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया था।

विज्ञापन

इलियाना ने शेयर की बेबी की फोटो

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने बेबी बॉय की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और साथ ही नाम भी बता दिया है। इलियाना ने अपने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है, जिसे उन्होंने 19 जून, 2025 को जन्म दिया है। इस प्यारी सी पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन दिया, ‘हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।’ साथ में उन्होंने नजर वाला इमोजी और लाल दिल शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार मां बनने का मिला सौभाग्य

बता दें कि इलियाना डिक्रूज को दूसरी बार मां बनने का सौभाग्य मिला है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अगस्त, 2023 में अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का वेलकम किया था। अब करीब दो साल के बाद इलियाना दूसरी बार मां बन गई हैं। इस गुड न्यूज के आने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है। एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुबारक हो ब्यूटीफुल।’ एक्टर करणवीर शर्मा ने लिखा, ‘बधाई हो मॉमी।’ वहीं फैंस भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

दो साल पहले रचाई थी शादी

गौरतलब है कि इलियाना डिक्रूज ने दो साल पहले 13 मई, 2023 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल डोलन से सीक्रेट शादी रचा ली थी। काफी समय तक उनकी शादी की बात लोगों से छिपी हुई थी। इसके बाद इलियाना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ