IIFA Awards 2025: आईफा अवॉर्ड्स (IIFA Awards 2025) का आयोजन जयपुर में हुआ। इस इवेंट में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आईफा अवॉर्ड्स में फैशन दीवा उर्फी जावेद ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। हालांकि, इस दौरान उर्फी अपनी आइडियल से भी मिली। अब आप भी सोच रहे होंगे आखिर कौन है उर्फी का आइडियल? तो आइए जानते हैं…
उर्फी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में फैशन दीवा ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ अपनी फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में करीना कपूर को टैग करते हुए लिखा है कि मेरी आइडियल से मिलिए। इतना ही नहीं बल्कि instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उर्फी अपनी आइडियल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
urfi javed
‘फॉलो कर लो यार’
इस वीडियो में उर्फी जावेद कह रही हैं कि मेरा शो ‘फॉलो कर लो यार’ नॉमिनेटेड है और इसलिए ही मैं यहां हूं। उर्फी ने आगे कहा कि जब मैं पहले आई, तो सोच रही थी कि मैं अवॉर्ड जीत जाऊं, अवॉर्ड जीत जाऊं, लेकिन फिर मैंने करीना कपूर को देखा। करीना कपूर खुद आई मेरे पास और बोली कि उर्फी… और मैं बेहोश होने वाली थी। मैंने कहा कि मेरा अवॉर्ड तो हो गया। मैं करीना कपूर से मिल ली, बात खत्म।
आईफा अवॉर्ड्स 2025
अब उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर ही अपने नए-नए लुक से फैंस को सरप्राइज करती रहती है। आईफा अवॉर्ड्स 2025 की बात करें तो इस इवेंट में भी उर्फी अलग अंदाज में पहुंची थी। इस इवेंट में उर्फी ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जो बेहद अलग था। इस ड्रेस में उर्फी बेहद खूबसूरत भी लग रही थी।
यह भी पढ़ें- Nadaaniyan देखने को मजबूर करेंगी ये 5 बातें, Netflix पर स्ट्रीमिंग का उठाएं लुत्फ
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines