IIFA Awards 2025 Shah Rukh Khan-Madhuri Dixit Dance: जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2025 के जश्न में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। इस खास मौके पर स्टार्स ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दी। आईफा से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखकर फैंस का दिल गदगद हो गया है। लंबे वक्त के बाद दोनों स्टार्स को स्टेज पर एक साथ परफॉर्म करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा है।
दिल तो पागल है की दिलाई याद
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित का ‘दिल तो पागल है’ पर रिहर्सल करते हुए एक वीडियो कुछ दिन पहले काफी वायरल हुआ था। अब दोनों ने आईफा की शाम को अपने डांस से रंगीन बना दिया। जाहिर है कि 90 के दशक में शाहरुख और माधुरी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। इतने साल के बाद जब दोनों स्टार्स ने साथ में डांस किया तो फैंस की वही यादें ताजा हो गईं। वायरल वीडियो पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में होने जा रही इस एक्टर की वापसी! क्या अब्दु रोजिक की लेगा जगह?
यूजर्स वीडियो पर दे रहे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के किंग और क्वीन एक साथ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह दोनों ही मेरे दिल हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री की आइकॉनिक जोड़ी।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘देखकर बहुत अच्छा लगा@iamsrkऔर@madhuridixitneneबहुत दिनों बाद साथ हैं। कमाल की केमिस्ट्री है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान्, वे फिर साथ आ गए!! इस खूबसूरत जोड़ी की याद आती है!!’
इन स्टार्स ने किया परफॉर्म
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के अलावा आईफा नाइट में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हुईं। उनके अलावा शाहिद कपूर और करीना कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया। ब्रेकअप के बाद पहली बार शाहिद और करीना को एक साथ बातचीत करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने आईफा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines