Oscar में चूकी तो IIFA 2025 में जीत गई Laapataa Ladies, जानें किस फिल्म को कितने मिले अवॉर्ड?

IIFA Awards 2025: जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2025 में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कई कैटेगरी में फिल्म ने अवॉर्ड जीता है।  

iifa awards 2025 laapataa ladies win best movie get 9 awards see full list here

IIFA Awards File Photo

IIFA Awards 2025: जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस मौके पर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने शानदार जीत हासिल की। बेहद कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। जबकि फिल्म की एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया है। कुल मिलाकर ‘लापता लेडीज’ को 9 अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने जीता है।

विज्ञापन

किस फिल्म को कितने मिले अवॉर्ड?

जाहिर है कि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भी गई थी लेकिन नॉमिनेट नहीं हो सकी। अब आईफा अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म को अलग-अलग कैटगरी में कई अवॉर्ड्स मिले हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को तीन अवॉर्ड्स मिले हैं। जबकि ‘आर्टिकल 370’ ने 2 और ‘किल’ ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लेडीज की पूरी लिस्ट

बेस्ट लीड एक्ट्रेस फीमेल- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)

विज्ञापन

बेस्ट फिल्म- (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

विज्ञापन

बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- रवि किशन- (लापता लेडीज)

बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) – बिपलाब गोस्वामी  (लापता लेडीज)

विज्ञापन

बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे (लापता लेडीज ‘सजनी’)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – राम संपत (लापता लेडीज)

विज्ञापन

बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई – (लापता लेडीज)

अन्य फिल्मों को मिले अवॉर्ड्स

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ में बेस्ट सिंगर फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल (अमी जे तोमर 3.0) को मिला है। बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड रेड चिलीज वीएफएक्स को मिला है। वहीं लक्ष्य लालवानी को फिल्म ‘किल’ के लिए बेस्ट डेब्यू (मेल) का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड सुभाष साहू, बोलोय कुमार डोलाई, राहुल करपे को और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड रफ़ी महमूद को मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ