IIFA Awards 2024 Viral Video: अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट के तमाम फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मेगा इवेंट का एक वीडियो ऐसा भी है, जो हर किसी का दिल छू रहा है। साथ ही वीडियो बेहद इमोशनल भी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और करण जौहर का है। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं…
शाहरुख खान और विक्की कौशल रहे होस्ट
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि IIFA Awards 2024 के मंच पर शाहरुख खान और विक्की कौशल मेजबानी कर रहे हैं। इस दौरान विक्की और शाहरुख, बेहद अलग अंदाज में करण की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि मां-बाप बच्चों के लिए लेगेसी छोड़ जाते हैं। फिर शाहरुख खान कहते हैं कि कभी-कभी ऐसे खुशनसीब मां-बाप होते हैं, जिनके बच्चे वो लेगेसी आगे बढ़ाते हैं।
आईफा अवॉर्ड्स 2024 से वीडियो आया सामने
किंग खान आगे कहते हैं कि और ऐसे ही एक क्यूट से छोटे बच्चे हैं करण जौहर… इसके बाद सभी तालियों से करण का वेलकम करते हैं और जैसे ही करण मंच पर जाते हैं, तो वो पहले विक्की कौशल के गले लगते हैं और फिर शाहरुख खान के पैर छूते हैं और उनके गले लगते हैं। इसके बाद विक्की, करण को अवॉर्ड देते हैं। अब आईफा अवॉर्ड्स 2024 के खास पलों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने भी की तारीफ
सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि किंग खान सच में बॉलीवुड के किंग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या सच में करण जौहर ने शाहरुख खान के पैर छुए। तीसरे यूजर ने लिखा कि करण जौहर का रिएक्शन बहुत कमाल का था। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत स्वीट वीडियो है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2024 में करण जौहर को अचीवमेंट ऑन कम्पलिटिंग 25 ईयर इन सिनेमा का अवॉर्ड दिया गया है।
यह भी पढ़ें- IIFA Awards 2024: 69 की उम्र में डांस करतीं रेखा, जिसने भी देखा हर शख्स हुआ दीवाना
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
41 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines