IIFA Awards 2024 में Karan Johar ने छुए शाहरुख खान के पैर, वायरल हुआ वीडियो

IIFA Awards 2024 Viral Video: अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला है। साथ ही इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर करण जौहर को अचीवमेंट ऑन कम्पलिटिंग 25 ईयर इन सिनेमा का अवॉर्ड दिया गया है।

IIFA Awards 2024

IIFA Awards 2024

विज्ञापन

IIFA Awards 2024 Viral Video: अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट के तमाम फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मेगा इवेंट का एक वीडियो ऐसा भी है, जो हर किसी का दिल छू रहा है। साथ ही वीडियो बेहद इमोशनल भी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और करण जौहर का है। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है? आइए जानते हैं…

शाहरुख खान और विक्की कौशल रहे होस्ट

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि IIFA Awards 2024 के मंच पर शाहरुख खान और विक्की कौशल मेजबानी कर रहे हैं। इस दौरान विक्की और शाहरुख, बेहद अलग अंदाज में करण की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि मां-बाप बच्चों के लिए लेगेसी छोड़ जाते हैं। फिर शाहरुख खान कहते हैं कि कभी-कभी ऐसे खुशनसीब मां-बाप होते हैं, जिनके बच्चे वो लेगेसी आगे बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

आईफा अवॉर्ड्स 2024 से वीडियो आया सामने

किंग खान आगे कहते हैं कि और ऐसे ही एक क्यूट से छोटे बच्चे हैं करण जौहर… इसके बाद सभी तालियों से करण का वेलकम करते हैं और जैसे ही करण मंच पर जाते हैं, तो वो पहले विक्की कौशल के गले लगते हैं और फिर शाहरुख खान के पैर छूते हैं और उनके गले लगते हैं। इसके बाद विक्की, करण को अवॉर्ड देते हैं। अब आईफा अवॉर्ड्स 2024 के खास पलों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने भी की तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि किंग खान सच में बॉलीवुड के किंग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या सच में करण जौहर ने शाहरुख खान के पैर छुए। तीसरे यूजर ने लिखा कि करण जौहर का रिएक्शन बहुत कमाल का था। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत स्वीट वीडियो है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2024 में करण जौहर को अचीवमेंट ऑन कम्पलिटिंग 25 ईयर इन सिनेमा का अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ