IIFA Awards 2024: जिस पल का हर किसी को इंतजार था वो आ गया है। जी हां, IIFA अवार्ड्स 2024 का आगाज हो चुका है। अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2024 के ग्रीन कार्पेट पर बी-टाउन सितारों ने जलवा बिखेरा। हर किसी ने अपने लुक से लाइमलाइट चुराई। इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, अभिनेत्री कृति सेनन, फिल्ममेकर करण जौहर जैसे तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साथ ही इस साल के विनर्स के नाम भी सामने आ गए हैं। इस इवेंट में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही ‘एनिमल’ ने 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
IIFA Awards 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट फिल्म- एनिमल, संदीप रेड्डी वांगा
- बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान, जवान
- बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
- बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा, 12वीं फेल
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर, एनिमल
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- बॉबी देओल, एनिमल
- बेस्ट स्टोरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट स्टोरी (Adapted)- 12वीं फेल
- बेस्ट म्यूजिक- एनिमल
- बेस्ट लिरिक्स- सिद्धार्थ-गरिमा, सतरंगा, एनिमल
- बेस्ट सिंगर मेल- भूपिंदर बब्बल, अर्जन वैली, एनिमल,
- बेस्ट सिंगर फीमेल- शिल्पा राव, चलैया
- आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी
- अचीवमेंट ऑन कम्पलिटिंग 25 ईयर इन सिनेमा- करण जौहर
NEXA IIFA Awards 2024 में किंग खान का जलवा
IIFA अवार्ड्स का मौका हो और किंग खान यानी शाहरुख खान लोगों को इम्प्रेस ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, IIFA अवार्ड्स 2024 ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान ने अपनी मैजिकल एंट्री से NEXA IIFA Awards 2024 के मंच की शोभा बढ़ाई। किंग खान के इस वीडियो को देखकर लोगों ने इस पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।
शाहरुख खान के डांस ने जीता हर किसी का दिल
ना सिर्फ अपने सिग्नेचर पोज बल्कि शाहरुख खान ने विक्की कौशल संग स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी, जो हर किसी को बेहद पसंद आई। ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का डांस है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गजब का डांस है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
ओटीटी पर कभी भी देख सकते हैं IIFA अवार्ड्स 2024
इसके साथ ही अगर इस इवेंट को आप घर बैठे देखना चाहते हैं, तो IIFA अवार्ड्स 2024 का सीधा प्रसारण सोनी टीवी, स्टार प्लस, कलर्स टीवी पर किया जा रहा है। साथ ही ओटीटी पर जी5 पर ये इवेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। ये इवेंट सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होता है और ना सिर्फ सितारे बल्कि फैंस भी इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
यह भी पढ़ें- Devara को दूसरे दिन ही तगड़ा झटका, फिर भी 100 करोड़ के पार गई कमाई, क्या है टोटल कलेक्शन?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
41 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines