10 IIFA अवॉर्ड्स जीतकर भी Laapataa Ladies इस मामले में खा गई मात, नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड

Laapataa Ladies Won 10 IIFA Awards: आईफा अवॉर्ड्स 2025 में आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ने कमाल करते हुए कुल 10 अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने के बाद भी फिल्म इस मामले में पीछे रह गई है।

Laapataa Ladies Won 10 IIFA Awards

Laapataa Ladies Won 10 IIFA Awards

Laapataa Ladies Won 10 IIFA Awards: आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन जयपुर में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की हस्तियों का जमावड़ा लग गया। करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन समेत कई सेलेब्स ने इस दौरान धमाल मचाया। आईफा अवॉर्ड्स में इस बार जिस फिल्म का बोलबाला रहा जिसने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे-पूरे 10 अवॉर्ड जीते वो थी किरण राव की फिल्म लापता लेडीज। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी, जो आईफा में भी साफ देखने को मिला।

विज्ञापन

लापता लेडीज ने जीते 10 आईफा अवॉर्ड्स 

‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 की दौड़ में शामिल थी, लेकिन नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाई। हालांकि आईफा अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता दर्ज की है और कई कैटेगरीज में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को तीन अवॉर्ड्स मिले हैं, जबकि ‘आर्टिकल 370’ ने दो और ‘किल’ ने भी तीन अवॉर्ड्स अपने खाते में जोड़े हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

विज्ञापन

रवि किशन ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड जीता। बिपलाब गोस्वामी को बेस्ट ओरिजनल स्टोरी, स्नेहा देसाई को बेस्ट स्क्रीनप्ले और प्रशांत पांडे को ‘सजनी’ गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार मिला। वहीं राम संपत को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

लापता लेडीज नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड 

10 आईफा अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी फिल्म एक मामले में पीछे रह गई हैं। जी हां, फिल्म सबसे ज्यादा आईफा अवॉर्ड्स जीतने में असफल रही और ये रिकॉर्ड अभी भी शाहरुख खान की देवदास और आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के नाम है। साल 2002 में रिलीज हुई शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी की फिल्म देवदास ने सबसे पहले एक ही आईफा में कुल 16 अवॉर्ड्स जीते थे।

विज्ञापन

शाहरुख की फिल्म के बाद साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स ने भी यही कमाल किया था और एक के बाद एक 16 आईफा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। अब तक आईफा में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड इन्हीं दोनों फिल्मों के नाम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ