IIFA Awards Kartik-Kriti Reunion: IIFA 2025 का भव्य आयोजन इस साल भारत में किया जा रहा है और गुलाबी नगरी जयपुर इसकी चमक से रोशन हो चुकी है। इस शानदार फिल्म अवॉर्ड्स नाइट में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शिरकत कर रहे हैं। करीना कपूर, करण जौहर, शाहिद कपूर, नोरा फतेही समेत कई सितारे इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आए। इसी दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर ने सालों बाद एक साथ एक ही स्टेज पर आकर फैंस का इंतजार किया। वहीं इन दोनों के अलावा एक और एक्स कपल ऐसा रहा जो एक-दूसरे को देखकर नजरें मिलाने से बच नहीं पाया।
बॉलीवुड सितारों की शानदार एंट्री
इस बार IIFA में फिल्मी सितारों की एंट्री ही चर्चा का विषय बन गई। करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुईं। अवॉर्ड्स नाइट में वो न्यूजपेपर प्रिंटेड कॉर्सेट में नजर आईं, जिसने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। वहीं, शाहिद कपूर ऑफ व्हाइट ब्लेजर-पैंट में पहुंचे और पैपराजी से बातचीत में बताया कि वो इस बार अपनी सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करने वाले हैं।
करण जौहर ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी। वो ब्राउन कोट-पैंट और काले चश्मे में नजर आए। वहीं, नोरा फतेही का गोल्डन फ्रॉक अवतार किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रहा था।
रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा
IIFA 2025 के रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने लायक था। कृति सेनन ने वन शोल्डर ड्रेस पहनकर ग्लैमरस लुक में सबका ध्यान खींचा, जबकि कार्तिक आर्यन का ऑफ व्हाइट ब्लेजर और लॉन्ग हेयर लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
श्रेया घोषाल व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं रवि किशन ने ग्रे ब्लेजर और सनग्लासेस के साथ अपना डैशिंग लुक फ्लॉन्ट किया। इसके अलावा विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, करिश्मा तन्ना, नुसरत भरूचा, अभिषेक बनर्जी और निम्रत कौर भी इवेंट में शामिल हुए और अपनी मौजूदगी से इस शाम को और खास बना दिया।
कार्तिक-कृति सेनन ने किया हग
इस दौरान कार्तिक आर्यन और कृति सेनन का भी रियूनियन फैंस को देखने को मिला। शहजादा एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति एक समय पर एक दूसरे को डेट करने की खबरें जोरों पर थीं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया। आईफा के दौरान कार्तिक और कृति ना सिर्फ एक दूसरे के आमने सामने आए बल्कि दोनों ने एक दूसरे को हग भी किया और अच्छे से ग्रीट किया।
IIFA 2025 के इस शानदार आयोजन में जहां सितारों ने अपनी स्टाइलिश एंट्री से लोगों का ध्यान खींचा, वहीं अब सभी को बेसब्री से इंतजार है अवॉर्ड्स नाइट का। 9 मार्च को होने वाले मुख्य अवॉर्ड समारोह में इस साल के बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर समेत कई पुरस्कारों की घोषणा होगी। इस ग्रैंड फिनाले में शाहरुख खान, बॉबी देओल, माधुरी दीक्षित और अन्य दिग्गज कलाकारों की परफॉर्मेंस इस शाम को और भी यादगार बना देगी।
यह भी पढ़ें: IIFA Winners Full List: पंचायत के सचिव जी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, किसने जीता कौन-सा खिताब?
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines