IIFA 2023: ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (आईफा 2023) का आगाज होने वाला है। इस बार ये इवेंट अबू धाबी के यस आइलैंड में होगा। इस बार इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत 25 मई को होने जा रही है।

विज्ञापन

इस इवेंट को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और इस इवेंट में एक बार फिर से सिनेमा के सितारों की महफिल सजेगी। ये इवेंट हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में आता हैं और इसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

आईफा ने दी जानकारी

बता दें कि आईफा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस बार इस इवेंट को राजकुमार राव होस्ट करेंगे। बता दें कि इस बार पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस करते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो है आईफा अवॉर्ड्स

आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो है। वहीं, हर साल इसे अलग-अलग देशों में आयोजित किया जाता है। वहीं, ‘आईफा अवॉर्ड्स 2023’ के नॉमिनेशन की घोषणा 2022 के आखिरी महीने में की गई थी।

आईफा अवॉर्ड्स 2023 नॉमिनेशन की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

विज्ञापन

भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, दृश्यम 2, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रम वेधा

बेहतरीन डायरेक्शन

विज्ञापन

भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, मोनिका ओ माय डार्लिंग, रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट,

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

विज्ञापन

यामी गौतम धर- एक गुरुवार, तब्बू- भूल भुलैया 2, आलिया भट्ट- डार्लिंग्स, शेफाली शाह- डार्लिंग्स, आलिया भट्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन- भूल भुलैया 2, अभिषेक बच्चन- दसवीं, अजय देवगन- दृश्यम 2, राजकुमार राव- मोनिका ओ माय डार्लिंग, अनुपम खेर- द कश्मीर फाइल्स,
ऋतिक रोशन- विक्रम वेधा

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला)

विज्ञापन

शीबा चड्ढा- बधाई दो, मौनी रॉय- ब्रह्मास्त्र, निम्रत कौर- दसवीं, तब्बू- दृश्यम 2, राधिका आप्टे- मोनिका ओ माय डार्लिंग

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी- भेड़िया, शाहरुख खान – ब्रह्मास्त्र, विजय राज- गंगूबाई काठियावाड़ी, अनिल कपूर- जग जग, जियो सिकंदर खेर- मोनिका ओ माय डार्लिंग

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन

विज्ञापन

प्रीतम- भूल भुलैया 2, प्रीतम- ब्रह्मास्त्र, संजय लीला भंसाली- गंगूबाई काठियावाड़ी, ओफ और सवेरा- गेहराइयां, तनिष्क बागची, पोसी, निरंजन धर, कनिष्क सेठ और विशाल शेलके- जुग जुग जीयो

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला)

विज्ञापन

जोनिता गांधी- देवा देवा (ब्रह्मास्त्र), श्रेया घोषाल- रसिया (ब्रह्मास्त्र), श्रेया घोषाल- जब सैया (गंगूबाई काठियावाड़ी), लतिका- दुबे (गहराइयां), कविता सेठ- रंगी साड़ी (जुग जुग जीयो)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)

विज्ञापन

अरिजीत सिंह- केसरिया (ब्रह्मास्त्र), अरिजीत सिंह- देवा देवा (ब्रह्मास्त्र), मोहित चौहान- गहराइयां (गहराई), कनिष्क सेठ- रंगी साड़ी (जुग जुग जियो), आदित्य राव- बहने दो (रॉकेटरी)

सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल)

विज्ञापन

अक्षत घिल्डल और सुमन अधिकारी- बधाई हो, अयान मुखर्जी- ब्रह्मास्त्र, आर बाल्की- चुप जसमीत के रीन, परवीन शेख- डार्लिंग्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री- द कश्मीर फाइल्स

सर्वश्रेष्ठ कहानी (अरूपांतरित)

विज्ञापन

आमिर कीयन खान और अभिषेक पाठक- दृश्यम 2, हुसैन जैदी और जेन बोग्स- गंगूबाई काठियावाड़ी, योगेश चांडेकर- मोनिका ओ माय डार्लिंग, आर माधवन- रॉकेटरी, पुष्कर, गायत्री- विक्रम वेधा

बेहतरीन गीत

विज्ञापन

अटैक गया है (बधाई हो), वरुण ग्रोवर केसरिया (ब्रह्मास्त्र)- अमिताभ भट्टाचार्य, जब सइयां (गंगूबाई काठियावाड़ी)- एएस तुराज गेहराइयां, (गहराई)- अंकुर तिवारी, बहाने दो (रॉकेटरी) – राज शेखर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ