मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आगाज हो चुका है। इस बार भी मेकर्स ने एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स चुने है, जो दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। लेकिन इस सीजन एक ऐसे प्रतिभागी को भी शामिल किया गया है, जिसपर पहले से ही कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। इसी को लेकर अब उर्फी जावेद का भी गुस्सा फूट पड़ा है।
अभी पढ़ें – Sushmita Sen करने जा रही हैं धमाकेदार वापसी, ट्रांसजेंडर के जीवन को पर्दे पर दर्शाएंगी
फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) के सलमान खान के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 controversy) में एंट्री लेने के बाद से ही नेटिज़ेन्स मेकर्स के फैसले से नाराज दिख रहे हैं। अब बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed Slams Shehnaaz Gill & Kashmera Shah) ने भी इसपर आवाज उठाते हुए साजिद को सपोर्ट करने वालों की क्लास लगाई है। शो के प्रीमियर के दौरान शहनाज गिल को साजिद खान को सपोर्ट करते देखा गया था। उनके अलावा एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने भी हाल ही में ट्वीट कर साजिद खान को सपोर्ट किया। इसी पर उर्फी जावेद का गुस्सा फूटा है।
उर्फी ने खुले तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपित का समर्थन करने के लिए शहनाज़ गिल और कश्मीरा शाह को खरी-खरी सुनाई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट्स शेयर किए हैं। इसमें शहनाज गिल का एक वीडियो नजर आ रहा है, जो बिग बॉस 16 की प्रीमियर नाइट को दिखाया गया था। क्लिप में शहनाज गिल साजिद को भाई कहकर बुलाती हैं और उनका समर्थन करती हैं। इसे साझा करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘बिग बॉस आपने ऐसा क्यों किया, जब आप जब आप सेक्शुअल प्रीडेटर्स का सपोर्ट करते हैं, आप असल में उनको बताते हैं कि जो उन्होंने किया वो ठीक है। इन आदमियों को यह जानना जरूरी है कि यह व्यवहार ठीक नहीं है। वे इससे बच नहीं सकते।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘यौन शिकारियों के साथ काम करना बंद कीजिए। यह कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं, बहुत शर्मनाक है। साजिद खान ने जो किया उसके लिए कभी माफी नहीं मांगी। सोचिए जिन लड़कियों को उसने प्रताड़ित किया वे क्या महसूस कर रही होंगी। इसलिए आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं क्योंकि भले ही आपने कई लड़कियों का शोषण किया आप भारत के बड़े शो में पहुंच जाएंगे। कॉन्ट्रोवर्सी के लिए आप हर चीज थोड़े सपोर्ट करेंगे।’
वहीं कश्मीरा के बारे में एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, उन्होंने लिखा, “अगर शहनाज गिल, कश्मीरा शाह जैसी महिलाएं यौन शिकारी का समर्थन करने के लिए स्वतंत्र हैं, तो मैं उनकी और उन दोनों की भी आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हूं !!” । बता दें, कश्मीरा ने अपने ट्वीट में साजिद का समर्थन किया था और लोगों से उन्हें एक मौका देने के लिए कहा।
अभी पढ़ें – Adipurush Controversy: रिलीज से पहले भी प्रभास की फिल्म पर आंच, बैन करने की उठ रही मांग
उर्फी ने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें बिग बॉस 16 का कोई ऑफर नहीं मिला और यहां तक कि अगर उन्हें मेकर्स द्वारा संपर्क किया जागएगा, तो भी वो उसका हिस्सा नहीं बनेंगी। इस बीच शो की बात करें तो, साजिद खान को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म निर्माता ने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में उन्हें नॉमिनेट करने के लिए को-कंटेस्टेंट शालीन भनोट से सवाल किया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines