Iffat Shaikh: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा (रिद्धि जाधव) से शादी की है। अदनान ने शादी क्या की कि उनकी वाइफ और शादी दोनों ही चर्चा में आ गई। दरअसल, अदनान की बहन इफत शेख ने अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही अदनान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि इफत ने अब ऐसा क्या कहा है?
अदनान को लेकर इफत का खुलासा
जबसे ये पूरा मामला सामने आया है, तो हर ओर अदनान के बारे में बातें हो रही हैं। इस बीच इफत ने Filmymantra को दिए एक इंटरव्यू में अदनान को लेकर तमाम दावे किए हैं। इफत ने इस दौरान बताया कि इफत ने बताया कि हाल ही में वो अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल गई थीं। उनका कहना था कि उन्हें बस ये पता था कि उनके पिता अस्पताल में हैं, लेकिन वहां जाने के बाद पता लगा कि उनके माता-पिता दोनों ही एडमिट हैं।
मेरे ससुर को मारा- इफत
इस दौरान जब वो अपनी मां से मिल रही थी, तो अदनान आता है और कहता है कि ये यहां पर क्यों आई है? उसने कहा कि जो मेरी वाइफ की फोटोज वायरल कर रहा है उसकी तो मैं… डेस, डेस, डेस। इसके बाद उसने मुझे दो-तीन लाफा रख दिया। मेरे ससुर ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी किक किया और वो गिर गए।
पापा का इलाज चल रहा, पर वो फिर भी बीच में आए
इफत ने कहा कि मेरे पिता जिनका इलाज चल रहा है वो उठ गए और उन्होंने अदनान को पकड़ा। अस्पताल में पूरा स्टाफ आ गया और अदनान चिल्लाता रहा और पापा ने कहा कि जल्दी जाओ यहां से। मैं मेरे ससुर को लेकर दूसरी मंजिल से भागते हुए बाहर आई हूं। मैं ऑटो का इंतजार कर ही रही थी कि मुझे पीछे से एक फाइट पड़ता है और मैं जमीन पर गिर गई।
अदनान ने बहुत गंदे से मारा- इफत
इसके आगे इफत ने कहा कि मेरा हिजाब तक खुल गया और इसके बाद वो मेरे सुसर जो मुझसे थोड़ा आगे थे उन्हें मारने लगा। इतना ही नहीं बल्कि इस इंटरव्यू में इफत ने कुछ फोटोज भी दिखाई हैं, जो अलग-अलग बॉडी पार्ट्स की हैं, जिन पर चोट के निशान हैं। साल 2022 का एक किस्सा बताते हुए इफत ने कहा कि एक बार अदनान ने उन्हें इस कदर मारा था कि उनके नाक से खून बह रहा था और मैं बेहोश होकर गिर गई और फिर मैंने उठकर हंसने लगी और मैंने कहा कि भाई मार और मार।
यह भी पढ़ें- Govinda को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? डॉक्टरों ने दिया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
16 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
19 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
21 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
21 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines