Bollywood Celebs Congratulate Team India: टीम इंडिया के लिए कल का दिन बेहद खास रहा। ICC T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20I World Cup 2024) के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार एंट्री कर ली है, जिससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। इस मौके पर न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी जश्न मना रहे हैं। अजय देवगन से लेकर वरुण धवन तक बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए इंडियन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को हराते हुए फाइनल में ग्रैंड एंट्री की है। आइए जानते हैं कि किस बॉलीवुड स्टार ने क्या कहा है?
अजय देवगन ने दी बधाई
ICC T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री से खुश होकर बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब ये दिखाने का समय आ चुका है कि असफलता से हम शानदार वापसी कर रहे हैं। इतिहास रचने से बस एक कदम पीछे हैं हम। आप सभी ने शानदार खेल दिखाया है। कप को अपने घर वापस लाने का वक्त अब आ चुका है।’
यह भी पढ़ें: कुत्ते ने बिगाड़ी सूरत, अब लिवर की बीमारी, TV की मशहूर एक्ट्रेस का Bigg Boss OTT में छलका दर्द
इन सेलेब्स ने भी जाहिर की खुशी
अजय देवगन के अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी टीम इंडिया को ICC T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। एक्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सफलता से बस एक कदम दूर! तैयार रहो टीम इंडिया!! #T20WorldCup फाइनल के लिए शुभकामनाएं!’
एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक्टर ने टीम इंडिया को दिल से बधाई देते हुए उनकी जीत पर खुशी जताई। इसके अलावा वरुण धवन ने भी कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया की एक तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।
फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगी टक्कर
गौरतलब है कि बीती रात गुरुवार को वेस्टइंडीज के गुयाना क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया और इंग्लैंड के बीच ICC T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 का सेमी फाइनल खेला गया था। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ने 68 रनों से इंग्लैंड को करारी मात दी और वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार एंट्री कर ली। अब शनिवार को फाइनल होना है, जिसमें इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका होगी।
संबंधित खबरें
शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
12 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
18 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines