IC-814: The Kandhar Hijack Controversy: एक्टर विजय वर्मा की वेब सीरीज ‘IC-814: The Kandhar Hijack’ रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है। ये सीरीज 24, दिसंबर 1999 में हुए विमान हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है, जो पिछले महीने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। सीरीज में जिन आतंकवादियों की ओर से विमान को हाईजैक किया गया था, उनके नाम छिपाए गए हैं। मतलब ये कि आतंकियों के नाम को बदल दिया गया है और उन्हें हिंदू नाम दिया गया है। इसको लेकर लगातार बवाल हो रहा है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एंट्री भी हो गई है। पार्टी का आरोप है कि वेब सीरीज में जानबूझकर आतंकवादियों के नामों को बदला गया है, जिससे उनकी पहचान छुपाई जा सके। ऐसे में सीरीज को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।
भाजपा ने मेकर्स पर लगाया आरोप
भाजपा पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमिल मालवीय का कहना है कि ‘IC-814 को हाईजैक करने वाले दुर्दांत आतंकवादी थे, जिन्होंने उनकी मुस्लिम पहचान को छिपाए रखने के लिए नाम बदल लिए थे। अब अनुभव सिन्हा ने इस पर वेब सीरीज बनाकर और गैर-मुस्लिम नाम को आगे बढ़ाते हुए उनकी आपराधिक मंशा को वैध कर दिया है। उनका आरोप है कि मेकर्स ने जानबूझकर मुस्लिम आतंकवादियों की की पहचान छुपाई है और हिंदू नाम दिए हैं। इससे क्या होगा? आज कई साल बाद लोगों को यही लगेगा कि उस वक्त विमान को हिंदुओं ने हाईजैक किया था।’
अमिल मालवीय ने आगे कहा कि ‘IC-814 विमान हाईजैक में पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को छिपाने का लेफ्ट का एजेंडा अब पूरा हो चुका है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि यही सिनेमा की ताकत है, जिसका इस्तेमाल 70 के दशक से वामपंथी करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ये सिर्फ भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाएगा और न कमजोर करेगा बल्कि दोष को उन लोगों से दूर कर देगा, जो इस विमान हाईजैक के लिए जिम्मेदार हैं।’
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut किसकी बनेगी दुल्हन? इमरजेंसी पोस्टपोन के बीच बताई दिल की बात
कास्टिंग डायरेक्टर ने दी सफाई
बता दें कि वेब सीरीज ‘IC-814: The Kandhar Hijack’ में आतंकवादियों के नाम भोला, शंकर, बर्गर, चीफ और डॉक्टर रखे गए हैं। वहीं आतंकवादियों के कोडनेम रखे गए थे। हाईजैक करने वाले सभी आतंकी पाकिस्तान से थे। बता दें कि इस सीरीज को लेकर हो रहे बवाल पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रविवार को सफाई दी कि ‘अपराधियों ने एक-दूसरे के लिए नकली नाम का इस्तेमाल किया था और सीरीज बनाने के लिए इसकी रिसर्च की गई थी।’ उन्होंने कहा कि ‘हमने बहुत सारी रिसर्च की थी और सही शोध किया है। आप उसे जो भी चाहें नाम दें।’
गौरतलब है कि वेब सीरीज ‘IC-814: The Kandhar Hijack’ में विजय वर्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, दिया मिर्जा, पत्रलेखा, पंकज कपूर, अरविंद स्वामी जैसे किरदार हैं। इस सीरीज को डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने किया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines