हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडियन एयरलाइंस के प्लेन IC 814 का क्या हुआ? स्पेशल फ्लाइट से वापस आए यात्री, तो हाईजैक विमान कहां गया?

IC 814: The Kandahar Hijack: हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ इस वक्त चर्चा में है। हाईजैकिंग के बाद आईसी 814 के सभी यात्रियों को स्पेशल फ्लाइट से वापस भारत लाया गया था, तो फिर इस हाईजैक हुए विमान का क्या हुआ?

विज्ञापन
IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack: हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ इस वक्त चर्चा में है। सीरीज को लेकर विवाद हुआ, तो इसमें बदलाव किया गया। इस सीरीज में 25 साल पहले हुए भारतीय विमान की हाईजैकिंग की कहानी दिखाई जाती है, जिसको भारत आज तक नहीं भूल पाया है। भारतीय विमान ‘आईसी: 814’ हाईजैक क्या हुआ कि पूरा भारत सन्न रह गया था। हालांकि इस हाईजैकिंग में जो डिमांड रखी गई कहीं ना कहीं भारत को उसके सामने झुकना पड़ा था और तीन सबसे खूंखार आंतकियों को रिहा करना पड़ा था।

हाईजैक हुआ विमान कहां गया?

अब सवाल ये है कि भारत सरकार ने अपने लोगों को रिहा भी कर लिया और सभी वापस भी आ गए, लेकिन उस विमान का क्या हुआ, जिसे हाईजैक किया गया था। जी हां, भारतीय विमान ‘आईसी: 814’ के सभी यात्रियों को स्पेशल फ्लाइट के जरिए अपने देश वापस लाया गया और प्लेन वहीं रह गया? क्या इंडिया का ये प्लेन वहीं रहा या भारत ने अपने इस विमान को वापस बुलाया? आइए जानते हैं…

IC 814 का क्या हुआ?

गौरतलब है कि जब भारतीय विमान ‘आईसी 814’ को हाईजैक किया गया था, तो वो 7 दिन ना सिर्फ लोगों के लिए बल्कि विमान के लिए भी नरक जैसे थे। हाईजैकिंग के उस वक्त के दौरान विमान की हालत इतनी खराब थी कि कोई चाह कर भी वहां नहीं रहना चाहता था। जब इस फ्लाइट के लोगों को रिहा किया गया, तो उनके लिए एक स्पेशल फ्लाइट गई, जो उन्हें कंधार से अपने देख वापस लेकर आई। अब ‘आईसी 814’ की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस विमान को उस दिन भारत नहीं लाया गया था बल्कि विमान अगले दिन 1 जनवरी 2000 को अपने वतन वापस आया था।

विज्ञापन

क्या वापस आने के बाद सेवा में रहा IC 814?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जब आईसी 814 वापस आया था, तो उसमें पॉयलेट के अलावा कोई नहीं था। कंधार से इस विमान को खाली लेकर आया गया था। इसके बाद प्लेन वापस सेवा में आया या नहीं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईसी 814 कुछ ही समय के लिए सेवा में रहा और इसके बाद इस विमान को हटा दिया गया था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा करती हैं कि दिसंबर 2013 में इस प्लेन को स्क्रैप कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- IC 814 हाईजैकिंग प्लेन में ‘लाल बैग और सूटकेस’ में क्या? ‘रहस्य’ आज तक अनसुलझा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola