IC 814: The Kandahar Hijack OTT Review: आज यानी 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर मोस्ट अवेटेडे सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack रिलीज हो गई है। इस सीरीज के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के साथ ही लोगों के सामने 25 साल पहले की वो कहानी आ गई है, जिसने कभी भारतीयों की नींद ही छीन ली थी। इस सीरीद के 6 एपिसोड हैं, जिसमें IC 814: The Kandahar Hijack की पूरी कहानी दिखाई गई है। अगर आप भी सीरीज देखना चाहते हैं और इसके पहले इसका रिव्यू करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ‘कंधार हाईजैक’ पर क्या है लोगों की राय?
IC 814: The Kandahar Hijack पर क्या है लोगों की राय?
सच्ची घटना पर आधारित IC 814: The Kandahar Hijack के बारे में इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। जी हां, हर कोई इस सीरीज के बारे में बात कर रहा है। एक यूजर ने इस सीरीज का रिव्यू देते हुए लिखा कि आईसी814: द कंधार हाईजैक, नेटफ्लिक्स पर है और हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस सीरीज में विजय वर्मा का अंदाज बेहद कमाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेहद कमाल की सीरीज है, जो सच्ची कहानी दिखा रही है। चौथे यूजर ने लिखा कि ये सच्ची कहानी पर आधारित है, जो बेहद कमाल की है। इस तरह ज्यादातर यूजर्स इस सीरीज को पॉजिटिव रिव्यू ही दे रहे हैं।
क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये 25 साल पुरानी उस सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश की नींद छीन ली थी। दरअसल, बात है साल 1999, दिसंबर 24 की, जब भारतीय विमान IC 814 अपने देश लौटने यानी भारत आने के लिए उड़ान भरता है। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान एटीसी की रडार से गायब हो गया और ना सिर्फ विमान में सफर कर रहे यात्रियों बल्कि इस खबर ने पूरे देश को हिला दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि शाम साढ़े चार IC 814 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी लेकिन पांच बजते ही वो एटीसी की रडार से गायब हो गया। आईसी 814 के साथ क्या हुआ और क्या है कंधार हाईजैक की पूरी कहानी? इसके लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines