IC 814: The Kandahar Hijack: बात आज की नहीं बल्कि 25 साल पहले की है, जब भारतीय विमान ‘आईसी 814’ अपने देश आ रहा था। कोई हंस रहा था, तो कोई अपनों से मिलने के इंतजार में था। कोई सो रहा था, तो कोई अपने काम में बिजी था। तभी अचानक लोगों को प्लेन के कैप्टन की आवाज सुनाई दी… This is your Caption Speaking, i regret to infrom you कि ये प्लेन ‘हाईजैक’ हो चुका है। विमान में बैठे हर एक इंसान की सांस वहीं की वहीं रूक गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि ये हुआ, तो क्या हुआ?
नर्क से भी बदत्तर हालत
26 हजार फीट की ऊंचाई पर रेंग रहा ‘आईसी 814’ लोगों की मंजिल नहीं बल्कि ‘मौत’ की वजह बनने के लिए तैयार था। एक तरफ मासूमों की जान थी और दूसरी ओर कैप्टन के सिर पर बंदूक। हाईजैकर्स ने प्लेन को हाईजैक, तो कर लिया था लेकिन कोई मांग नहीं रखी थी और प्लेन हवा में घूम रहा था। धीरे-धीरे विमान में मौजूद सारी सुविधाएं खत्म होने लगती है और विमान का वो हिस्सा जो नर्क से भी बदत्तर हो जाता है वहां यात्रियों को सांस भी नहीं आता।
एयरहोस्टेस ने किया फैसला
प्लेन में मौजूद यात्रियों की हालत खराब होने लगती है और जब कोई कुछ नहीं कर पाता, तो प्लेन की एयरहोस्टेस (जिसे सीरीज में छाया के किरदार में दिखाया गया है।) वो करती है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। वो वक्त ऐसा था कि हर कोई बस दुआ कर रहा था कि यहीं खत्म हो जाए। उस वक्त विमान में मल और गंदगी से बेहद बुरा हाल हो चुका था और छाया नाम की इसी एयरहोस्टेस ने इस गंदगी को साफ करने का फैसला किया।
‘मौत के मुंह’ से वापस आई ‘छाया’
छाया जब सबको परेशान देखती है, तो खुद टॉयलेट साफ करने के लिए जाती है, लेकिन उस वक्त इतनी बुरी हालत होती है कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। छाया जैसे-तैसे करके चीजों को ठीक करने की कोशिश करती है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता और अंत में वो खुद की जान बचाने के लिए बाहर आती है। उस वक्त ना तो छाया सांस ले पा रही थी, ना खुद को कंट्रोल। छाया की आंखों में आंसू, मन में डर और घबराहट, सांस ना आना, उल्टी देखकर साफ लग रहा था कि वो ‘मौत के मुंह’ से वापस आई है।
कौन हैं ये एक्ट्रेस?
‘आईसी 814: द कंधार हाइजैक’ में छाया का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अदिति गुप्ता हैं। अदिति गुप्ता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘कबूल है’, ‘धड़कन जिंदगी की’ जैसे शोज में काम किया है। फैंस भी एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाते हैं।
यह भी पढ़ें- मैंने एक्टर के कमरों से हीरोइनों को निकलते देखा है… गोविंदा की एक्ट्रेस ने खोले बॉलीवुड के राज
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines