इब्राहिम अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखा बड़ा बदलाव, हटाया 'पटौदी' नाम

इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा चेंज किया है। एक्टर ने अपने नाम के आगे से ‘पटौदी’ हटाकर सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया।

ibrahim ali khan

ibrahim ali khan File Photo

विज्ञापन

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू किया है। ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद अब इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा बदलाव किया, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का यूजर नेम बदल लिया है। अब उनके फैंस ये देखकर चौंके हुए हैं।

इब्राहिम अली खान ने बदला अपना यूजर नेम

दरअसल, अब एक्टर इब्राहिम अली खान ने अपने यूजर नेम से ‘पटौदी’ हटा दिया है। पहले इब्राहिम अली खान का इंस्टाग्राम का यूजर नेम ‘iakpataudi’ था। जब से उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंट्री मारी थी, तभी से उनके यूजर नेम में पटौदी मौजूद था। आपको बता दें, इब्राहिम अली खान के अलावा उनकी बुआ सबा और सोहा के इंस्टाग्राम यूजर नेम में भी पटौदी लिखा हुआ है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम से इब्राहिम ने हटाया पटौदी

अब दोनों बुआ के यूजर नेम तो वही हैं, लेकिन भतीजे ने अपने इंस्टाग्राम पर बदलाव कर लिया है। आपको बता दें, अब इब्राहिम अली खान का नया यूजर नेम iak है। मतलब उन्होंने अब सिर्फ पटौदी हटा दिया है और बाकी सब पहले की ही तरह है। हालांकि, इब्राहिम अली खान ने अचानक ये कदम क्यों उठाया? अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है। इसके पीछे क्या वजह हो सकती है ये बस इब्राहिम ही जानते हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं इब्राहिम

हालांकि, उनके इस स्टेप से कई फैंस हैरान जरूर हुए होंगे। आपको बता दें, इब्राहिम अब फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आने वाले हैं और ये फिल्म पूरी भी हो चुकी है। इसके अलावा वो फिल्म ‘दिलेर’ में भी दिखाई देने वाले हैं। यानी उनके पास काम की फिलहाल कोई कमी नहीं है और जल्द ही वो बॉलीवुड पर रूल करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ