Ibrahim Ali Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में एंट्री कर चुके हैं। नेटफ्लिक्स पर ‘नादानियां’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ आज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल लीड भी अहम किरदार में हैं। फिल्म की स्ट्रीमिंग के बीच इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने जबरा फैन के साथ दिलदारी दिखाते हुए लोगों का दिल जीत लिया है। ये क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
इब्राहिम का वीडियो जीत लेगा दिल
सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे नवाब को पब्लिक प्लेस में देखा जा सकता है, जहां उन्हें फैंस ने घेर रखा है। तभी एक्टर अपने एक जबरा फैन से इशारों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहा फैन बोल नहीं सकता है। ऐसे में इब्राहिम उसके इशारों को समझने की कोशिश करते हुए उसके साथ बड़े ही प्यार से बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sarzameen से Ibrahim Ali Khan ने शेयर की खास पोस्ट, पलक तिवारी के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
इशारों में बातचीत करते दिखे एक्टर
वीडियो में इब्राहिम अली खान अपने फैन से पूछते हैं कि क्या वह सुन सकता है। जब फैन इशारे से बताता है कि वह सिर्फ इशारे में बातचीत कर सकता है तो एक्टर उसे प्यार से गले लगाते हैं। यही नहीं इब्राहिम बड़ी ही तहजीब के साथ फैन को फ्लाइंग किस करते हैं और उसके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं। दोनों के क्यूट मोमेंट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल छू रहा है।
फैंस भी वीडियो पर लुटा रहे प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे प्यारा लड़का।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गोल्डन हार्ट वाला भाई।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सैफ का बेटा है और नवाब खानदान से है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड में किसी ने पहली बार इतना प्यार से धमाल मचाया होगा।’ गौरतलब है कि इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘सरजमीन’ आज 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines