Ibrahim Ali Khan Trolled for Nadaaniyan: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ आखिरकार रिलीज हो चुकी है, लेकिन जिस तरह की उम्मीदें इस फिल्म से लगाई जा रही थीं, वो पूरी तरह धराशायी हो गईं। दर्शकों की भारी आलोचना के साथ ये फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। कमजोर अभिनय, ‘क्रिंज’ डायलॉग्स और फीकी केमिस्ट्री की वजह से इसे दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है।
फिल्म पर क्यों हुई ट्रोलिंग?
‘नादानियां’ एक टीन रोम-कॉम है, जो 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर पहले से काफी बज था, क्योंकि इसमें स्टार किड्स इब्राहिम अली खान अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। इसके अलावा फिल्म में अच्छा बजट, शानदार गाने और एक दिलचस्प कहानी होने का दावा किया गया था। लेकिन दर्शकों को फिल्म देखने के बाद जबरदस्त निराशा हाथ लगी। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस फिल्म को ‘अनदेखा करने लायक’ करार दिया।
एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी बड़ी स्टारकास्ट और इतना बड़ा बजट होने के बावजूद, फिल्म में कोई जान नहीं थी। न एक्टिंग, न केमिस्ट्री और न ही स्क्रीन प्रेजेंस। वहीं एक और यूजर ने तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘UNWATCHABLE! #Naadaniyan वो फिल्म है जिसे ना कोई डायरेक्ट कर पाया, ना एडिट और ना ही कोई इसे थिएटर में जाकर देखता।’
डायलॉग्स भी बने मजाक का कारण
फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लेकिन गलत वजहों से। सबसे ज्यादा ट्रोल किया जा रहा डायलॉग है- ‘इतनी हॉट हो कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह भी तुम ही हो।’ इस डायलॉग को लेकर लोगों ने फिल्म के लेखकों की खिंचाई कर दी और इसे ‘पीक बॉलीवुड क्रिंज’ कह दिया।
एक दूसरे सीन में जब इब्राहिम अली खान के किरदार से कहा जाता है- कि ‘तुम ग्रेटर नोएडा से हो’ और वो जवाब देते हैं, ‘मैं ग्रेटेस्ट नोएडा से हूं।’ इस सीन को भी काफी मजाकिया तरीके से लिया गया और लोगों ने इसे बॉलीवुड स्क्रिप्ट राइटिंग का नया लो पॉइंट कहा।
इब्राहिम-खुशी की परफॉर्मेंस पर क्या बोले दर्शक?
खुशी कपूर के अभिनय पर खासतौर पर सवाल उठाए गए। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘खुशी की एक्टिंग देखने के बाद जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और सुहाना खान के लिए मेरा सम्मान और बढ़ गया है।’ वहीं इब्राहिम अली खान को भी क्रिटिक्स ने नहीं बख्शा। एक यूजर ने लिखा, ‘इब्राहिम के TikTok वीडियो इससे बेहतर थे।’
क्या ‘स्टुटेंड ऑफ द ईयर’ की नकल करने की हुई कोशिश?
करण जौहर के प्रोडक्शन के चलते कई दर्शकों को लगा कि नादानियां दरअसल स्टुडेंट ऑफ द ईयर की तरह बनने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसमें न ही वो स्टार पावर थी और न ही कोई खास आकर्षण। जहां सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं कुछ दर्शक इसे एक ‘टीन ड्रामा’ के रूप में देख रहे हैं और इसे लाइट हार्टेड एंटरटेनमेंट कह रहे हैं। लेकिन ज्यादातर दर्शक फिल्म के पक्ष में नहीं दिख रहे।
यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर से धोखाधड़ी करने वाला हुआ गिरफ्तार, म्यूजिक प्रोड्यूसर पर एक्शन
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
56 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines