Ibrahim Ali Khan Film: बॉलीवुड ने नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। इब्राहिम उन स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हैं जो बिना बॉलीवुड डेब्यू के ही काफी पॉपुलर हैं। इब्राहिम की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। साथ ही मीडिया भी अक्सर इब्राहिम पर कड़ी नजर बनाए रखता है कि वो कहा और किसके साथ आते जाते हैं। साथ ही उनकी लव लाइफ को भी अक्सर खबरों का बाजार गर्म रहता है।
यह भी पढ़ें: Dheeraj Dhoopar के शो में चलती शूटिंग के बीच सेट पर घुसा तेंदुआ, डर के मारे ऐसी हुई सबकी हालत
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में इब्राहिम की एंट्री
वहीं, अब इब्राहिम अली खान की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इब्राहिम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही इब्राहिम अली खान को अपनी दूसरी फिल्म मिल गई है। सुनने में ही ये कितना शानदार है। वैसे हाल ही में कई स्टार किड्स बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं। अब इन्हीं में से एक होंगे सैफ अली खान के बड़े बेटे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वो जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म ‘सरजमीन’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
Image Credit : Google
डेब्यू से पहले मिली दूसरी फिल्म
कहा जा रहा है कि फिल्म में काजोल (Kajol) और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें, अभी इस फिल्म की रिलीज में काफी वक्त है। इसी बीच खबर आई है कि इब्राहिम अली खान को अपनी दूसरी फिल्म भी मिल गई है। इब्राहिम जल्द ही प्रोड्यूसर दिनेश विजन की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इसका मतलब है इब्राहिम की दूसरी फिल्म दिनेश विजन की मडोक फिल्म्स के साथ होगी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसका नाम ‘दिलेर’ बताया जा रहा है।
ये होगी फिल्म की कहानी
इस फिल्म को कुणाल देशमुख डायरेक्ट करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इब्राहिम को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और उन्होंने तुरंत ही इसके लिए हां कर दी। कहा जा रहा है कि इब्राहिम के साथ बातचीत आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही वो इस फिल्म को साइन कर लेंगे। हालांकि, अभी तक इस फिल्म के लिए को भी एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। मगर ये फिल्म इसी साल दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी। साथ ही फिल्म लंदन में शूट की जाएगी। इस फिल्म को खुद करण जौहर (Karan Johar) प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। हालांकि अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines