सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान बीते कई सालों से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक दिन अचानक वो एक हसीना के साथ नजर आए थे और उस दिन के बाद से आज तक उनका नाम उस हसीना से जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर दावा किया जाता है कि इब्राहिम अली खान पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेट कर रहे हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए और पार्टियां करते हुए स्पॉट किया जाता है।
इब्राहिम और पलक के रिश्ते का क्या है नाम?
हालांकि, ये दोनों कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं करते। वहीं, अब फाइनली इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है। इब्राहिम ने रिवील कर दिया है कि उनका पलक के साथ क्या रिश्ता है? इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी संग अपने रिलेशनशिप पर जो कहा है वो जानकर फैंस को भी झटका लग सकता है।
पलक संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोले इब्राहिम अली खान?
दरअसल, Filmfare को दिए इंटरव्यू में इब्राहिम अली खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘वो एक अच्छी दोस्त हैं। हां, वो प्यारी हैं। बस इतना ही।’ अब यहां तो इब्राहिम ने पलक को सिर्फ दोस्त बताकर बात खत्म कर दी। वहीं, सोशल मीडिया पर इनके जो वीडियो वायरल होते हैं वो कुछ और ही कहानी बताते हैं। आपको बता दें, साल 2022 में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। एक बार तो पलक ने पैपराजी से अपना चेहरा छुपाने की भी कोशिश की थी। तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aaradhya Bachchan के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हुई भविष्यवाणी, आसान नहीं रहेगी जर्नी!
पलक ने भी इब्राहिम को बताया दोस्त
हालांकि, पलक तिवारी अपने इंटरव्यूज में कई बार ये बात कह चुकी हैं कि इब्राहिम सिर्फ उनके दोस्त हैं। अब इब्राहिम ने भी पलक को अपना दोस्त बताया है। आपको बता दें, इन दिनों इब्राहिम अली खान लव लाइफ के अलावा अपनी फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को वो रिस्पांस नहीं मिल पाया जिसकी एक्टर को उम्मीद थी।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines