इब्राहिम अली खान ने एक पोस्ट शेयर कर फैन को गुड न्यूज दी है। अब पटौदी फैमिली में एक नया सदस्य जुड़ गया है। इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान के बड़े बेटे ने दी है। नए सदस्य को इब्राहिम ने ही अडॉप्ट किया है और इस एडॉप्शन के पीछे की इमोशनल स्टोरी भी एक्टर ने फैंस के साथ शेयर की है। इस नए मेंबर का नाम Bambi है और ये कोई इंसान नहीं बल्कि इब्राहिम की पेट डॉग है। अब इसके साथ इब्राहिम ने कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।
Bambi बनी पटौदी खानदान की सदस्य
एक नोट में Bambi से जुड़ी जानकारी देते हुए इब्राहिम अली खान ने अपने नोट में लिखा, ‘मेरा पहला जीक्यू कवर शूट, जिस मोमेंट का मैंने सालों से सपना देखा था। सेट पर एक नॉर्मल दिन, शांत रहना, स्पीकर से प्लेलिस्ट बजना। तभी वो अंदर चली आई! या मुझे कहना चाहिए कि अंदर घुस गई! बड़े कानों वाली सबसे छोटी पप। वो सीधे मेरे पास आती है और मेरी गोद में बैठ जाती है। फिर उसने मेरे साथ खेलना शुरू कर दिया और जल्द ही वो किस करने लगी। तब से माहौल तुरंत बदल गया, शूट आसान हो गया और मुस्कुराहट आसान हो गई.. सब कुछ हल्का महसूस हुआ।’
Bambi को इब्राहिम ने बताया पिछले जन्म की बेटी
इब्राहिम अली खान ने आगे लिखा, ‘शॉट्स के बीच ये डॉगी मेरी वैन तक और हर जगह मेरा पीछा कर रही थी। फिर केयरटेकर ने मुझसे कहना शुरू किया कि ठीक है, ये नॉर्मल नहीं है, वो किसी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करती। मुझे यकीन हो गया कि इस डॉग ने मुझे चुन लिया है। वो पिछले जन्म में मेरी बेटी थी या कुछ और, लेकिन कुत्ते को घर लाना एक बड़ी कमिटमेंट है और जब मैंने पूछा तो मेरे परिवार ने बिल्कुल मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Harshvardhan Rane ने Mawra Hocane के साथ काम न करने के फैसले को बताया अपना हक, क्या बोले एक्टर?
मां के फैसले के खिलाफ जाकर इब्राहिम ने उठाया कदम
एक्टर ने आगे खुलासा किया कि मां उनसे तंग जो गई थीं। जब वो वापस जा रहे थे तो इब्राहिम ने देखा कि क्रू दल इधर-उधर सामान पैक कर रहा था। इसके बाद इब्राहिम ने इस पप्पी को फिर से देखा और वो अपनी क्यूट आंखों से उन्हें देखती रही। इब्राहिम ने देखा कि एक पिंजरा उसे ले जाने के लिए तैयार था और ये देखकर एक्टर का दिल बैठ गया। उन्होंने बहुत संघर्ष किया जब तक कि वो उसे अपने साथ घर नहीं ले गए। इसे इब्राहिम ने अपना अब तक का सबसे जिद्दी, लेकिन सबसे अच्छा फैसला बताया है। साथ ही लिखा है, ‘मेरी छोटी बेटी और पटौदी परिवार में नए सदस्य को हेलो कहो! Bambi Khan।’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
10 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
2 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
4 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
5 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
15 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines