IAS Kinjal Singh Files Case Against YouTuber: उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह को लेकर एक खबर सामने आ रही है। आईएएस किंजल सिंह ने अब एक यूट्यूबर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने गोंडा के यूट्यूबर उस्मान सैफी पर मुकदमा कर दिया है। इस केस का कारण है एक वीडियो जो उस्मान सैफी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘उस्मान सैफी सफर’ पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं जिससे आईएएस अधिकारी किंजल सिंह आहात हुई हैं और अब उन्होंने यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।
यूट्यूबर के खिलाफ आईएएस किंजल सिंह का एक्शन
उनका आरोप है कि उस्मान सैफी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाकर उनके दिवंगत माता-पिता पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की हैं। साथ ही यूट्यूब पर गलत सूचना भी प्रसारित की है। IAS किंजल सिंह का दावा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। साथ ही इस यूट्यूबर ने इस वीडियो से उनकी छवि भी खराब करने की कोशिश की है और उनका चरित्र हनन किया है। निराधार और झूठे तथ्यों पर बने इस वीडियो को देखने के बाद IAS किंजल सिंह के दोस्त और करीबी उन्हें फोन कर रहे हैं।
क्या है मामला?
अब उन्होंने कहा है कि वो मानसिक दबाव में आ गई हैं। साथ ही अपनी शिकायत में आईएएस अधिकारी किंजल सिंह ने ये भी खुलासा किया है कि उन पर और उनके माता-पिता पर ये वीडियो बनाने से पहले यूट्यूबर उस्मान सैफी ने उनसे कोई अनुमति भी नहीं ली थी। अब 20 जून को शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी बड़ा बवाल खड़ा हो गया और यूट्यूबर उस्मान सैफी के खिलाफ गोमती नगर थाने में धारा 501 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Kill Movie Review: एनिमल भी वायलेंस में छूटी पीछे, 3 खूबियां जो फिल्म देखने को करेंगी मजबूर
पुलिस कर रही जांच
अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके पीछे के उद्देश्यों को जानने की कोशिश कर रही है ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके। बता दें, IAS किंजल सिंह के पिता केपी सिंह गोंडा के डीएसपी थे और 12 मार्च साल 1982 में उनकी हत्या हुई थी। अब उन पर और उनकी पत्नी पर कुछ ऐसे कमेंट किए गए हैं जो कि निराधार बताए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
38 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines