Ian Gelder Passes Away: गेम्स ऑफ थ्रोन्स में लैनिस्टर का रोल निभाने वाले दिग्गज ब्रिटिश एक्टर इयान गेल्डर (Ian Gelder) का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। गेल्डर की मौत की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई है। इस खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इयान पिछले करीब पांच महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। इस जंग से लड़ते हुए सोमवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
साथी ने की मौत की पुष्टि
इयान गेल्डर के पति और साथ एक्टर बेन डेनियल ने बीते मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, ‘इयान गेल्डर पिछले पांच महीने से पित्त नली के कैंसर से जूझ रहे थे। बड़े ही दुख और भारी मन से कहना पड़ रहा है कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे हैं। गेल्डर को दिसंबर में कैंसर होने का पता चला था और सोमवार को वो चल बसे। मैंने उनकी देखभाल करने के लिए सभी काम छोड़ दिए लेकिन सोचा नहीं था कि वो इतनी जल्दी हमें छोड़ जाएंगे।’
इन सीरीज में आ चुके नजर
बेन डेनियल ने आगे लिखा, ‘गेल्डर ने अपनी बीमारी का बहुत बहादुरी के साथ सामना किया है। वो दयालु, उदार और प्यार करने वाले इंसान थे। उनके काम से साथ कलाकार भी प्रभावित थे।’ बता दें कि इयान गेल्डर गेम ऑफ थ्रोन्स की पांच सीरीज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें वेब सीरीज ‘फादर ब्राउन’ में भी देखा जा चुका है। इसके अलावा गेल्डर टॉर्चवुड, हिज़ डार्क मैटेरियल्स, डॉक्टर हू, स्नैच, द बिल और कई अन्य भूमिकाओं में दिखाई दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines