I Want To Talk Review: शूजित सरकार और अभिषेक बच्चन की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिषेक के किरदार और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड निर्देशक शूजीत सरकार की नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जो सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि फिल्म की कहानी में साइलेंस बहुत कुछ कह जाती है। शूजीत की फिल्मों में ये खासियत रही है कि वो हर सीन में एक गहरी सोच को दिखाते हैं और इस बार भी उन्होंने अपना वैसा ही जादू फिल्म में डाला है।
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी अभिषेक बच्चन के किरदार अरुण सेन की है जो उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रोफेशन से एक मार्केटिंग एक्सपर्ट हैं। उनके पास ना तो फैमिली के लिए टाइम है और ना ही उनका काम उन्हें परिवार के लिए ज्यादा वक्त दे पाता है। हालांकि जब उसे अपने कैंसर की खबर मिलती है तो वो अपने परिवार के बेहद करीब आ जाता है। इसके बाद कैसे वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ता है और खुद को मुश्किलों से बाहर निकालता है। फिल्म में यही कुछ दिखाया गया है।
अभिषेक बच्चन की बेस्ट परफॉर्मेंस
अरुण सेन का किरदार अभिषेक बच्चन ने बेहद संवेदनशील तरीके से निभाया है। इस किरदार की भावनाओं को अभिषेक ने अपने अभिनय से जीवित किया है। एक ओर जहां वो कैंसर जैसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वो अपने परिवार के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर अपनी बेटी के साथ। अभिषेक ने इस भूमिका में जो गहराई और भावनाओं को उतारा है, वो निश्चित तौर पर दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
इसके अलावा फिल्म में शूजीत ने दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कॉमेडी का भी यूज किया है। डॉक्टर डेब के साथ अरुण यानी अभिषेक बच्चन के मजाकिया डायलॉग्स भी फिल्म में जान फूंक रहे हैं। फिल्म का सब्जैक्ट काफी सीरियस है, ऐसे में हल्की-फुल्की कॉमेडी से ऑडियंस अपनी सीट से बंधी रहती है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- अभिषेक की फिल्म के लिए बज बना सच में सही बना हुआ है। अर्जुन सेन की परफॉर्मेंस सीधा दिल में आकर लगती है। इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस ना करें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अभिषेक बच्चन को अंडरएस्टिमेट किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee के साथ हुआ था हादसा, Despatch की शूटिंग के दौरान घुटने में लगी चोट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines