Himanta Biswa Sarma: ‘मैं शाहरुख खान हूं और मैं आपसे बात करना चाहता हूं’, वाले किंग खान के मैसेज पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे शाहरुख को नहीं जानते, वे सिर्फ अपने जमाने के एक्टर्स को जानते हैं।
हाल ही में सीएम ने कहा था, ”कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या उनकी फिल्म पठान के बारे में कुछ नहीं जानता।” वे असम में शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के विरोध के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले हफ्ते नरेंगी में एक थिएटर के सामने फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
समाचार एजेंसी ANI के हवाले से असम के सीएम ने सोमवार को कहा, “मैं अपने समय के फिल्मी सितारों को जानता हूं। मैं शाहरुख को नहीं जानता था। उन्होंने मैसेज भेजा और अपना परिचय दिया- ‘मैं शाहरुख खान हूं। मुझे आपसे बात करने के लिए समय चाहिए’। मेरे पास तब समय नहीं था। इसलिए बाद में 2 बजे हमने बात की और मैंने उनसे कहा कि असम (फिल्म पठान के संबंध में) में कोई गड़बड़ी नहीं होगी।
असम के सीएम ने कहा था कि शाहरुख ने रविवार तड़के उनसे फोन पर बात की और गुवाहाटी में पठान के खिलाफ प्रदर्शन पर चिंता जताई। उन्होंने अभिनेता को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन के बारे में जानकारी लेगी और सुनिश्चित करेगी कि रिलीज के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
और पढ़िए –परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे द्वीपों के नाम, बॉलीवुड एक्टर्स बोले- बलिदान और बहादुरी को सलाम
फिल्म के गाने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि फिल्म बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाने के लिए पठान को कुछ समूहों से प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के एक वर्ग ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और देश भर में विरोध प्रदर्शन भी किया है।
पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
9 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines