Humane Sagar Last Instagram Post: आज म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है. उड़िया सिनेमा और म्यूजिक के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. महज 34 साल की उम्र में ह्यूमन सागर का निधन हो गया है. ह्यूमन सागर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच अब ह्यूमन सागर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि सिंगर के आखिरी पोस्ट में क्या था?
क्या था आखिरी पोस्ट?
दरअसल, ह्यूमन सागर ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 7 नवंबर को शेयर किया था. ये पोस्ट एक कॉलेब पोस्ट था, जिसमें तीन लोग और भी शामिल हैं. इस वीडियो में एक म्यूजिक वीडियो का क्लिप है, जिसमें सिंगर किसी गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. ह्यूमन सागर के साथ सिंगर रेखा भी नजर आ रही हैं. ये वीडियो बहुत ज्यादा तो बड़ा नहीं है, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हे भगवान ये क्या हो गया? दूसरे यूजर ने कहा कि आरआईपी लीजेंड. तीसरे यूजर ने कहा कि ओम शांति सर. एक और यूजर ने कहा कि लव यू सर. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप हमेशा मेरे फेवरेट रहे हैं. इस तरह यूजर्स भी अब सागर को याद कर रहे हैं.
AIIMS में चल रहा था इलाज
गौरतलब है कि ह्यूमन सागर की निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. डॉक्टरों की मानें तो ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की वजह से हुई है. बीते तीन दिनों से सिंगर की तबीयत बेहद खराब थी और वो AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती थे. रिपोर्ट्स में आया कि ह्यूमन की बॉडी में कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.
इलाज के बाद भी नहीं बच सकी जान
डॉक्टरों ने सिंगर के बारे में बताया कि उन्हें एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर दिखीं ‘वीराना’ की ‘भूतनी’? एक्ट्रेस का एआई लुक देख फैंस हुए हैरान
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines