पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कैसे हुमैरा की जान गई। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। इस बीच हुमैरा के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की चर्चा हो रही है। साथ ही एक्ट्रेस की डेड बॉडी को भी परिवार ने लेने से मना कर दिया है। आइए जानते हैं कि हुमैरा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट क्या था?
क्या था हुमैरा का लास्ट इंस्टा पोस्ट?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो 30 सितंबर 2024 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक आखिरी पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में हुमैरा ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट में हुमैरा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो व्हाइट और ऑरेंज कलर के शूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए हुमैरा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि क्लासिक कभी भी फैशन से बाहर नहीं जा सकता। हुमैरा के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है और उनकी खूब तारीफ की है। एक यूजर ने हुमैरा की तारीफ में लिखा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। दूसरे यूजर ने लिखा आप बहुत सुंदर लग रही हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि आप सच में बहुत खूबसूरत हैं। इसके अलावा अब लोगों ने हुमैरा के निधन पर अफसोस के कमेंट्स भी किए हैं।
परिवार ने किया किनारा
हुमैरा असगर अली की बात करें तो जब पुलिस को एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी गई तो उनके पिता और भाई ने उनकी डेड बॉडी लेने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हुमैरा के पिता का पुलिस को कहना था कि उसकी डेड बॉडी के साथ जो चाहे करो, हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं। हुमैरा के परिवार का कहना है कि उन्होंने बहुत पहले ही उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
यह भी पढ़ें- KD: The Devil का एक्शन से भरा धमाकेदार टीजर रिलीज, Sanjay Dutt के एक्शन ने हिलाया इंटरनेट
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
55 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines