News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Huma Qureshi Sister-in-law Sainaz Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या हो गई है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर आसिफ कुरैशी की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आसिफ को अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आसिफ की हत्या बहुत ही मामूली विवाद की वजह से हुई थी; इतनी सी बात के लिए कोई किसी की हत्या नहीं करता है। इस मामले पर आसिफ कुरैशी की पत्नी साइनाज कुरैशी का बयान भी सामने आया है।
इस मामले को लेकर आसिफ कुरैशी की पत्नी साइनाज कुरैशी ने पुलिस को बताया कि पहले भी आरोपी और आसिफ के बीच इसी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बारे में बताते हुए साइनाज कुरैशी ने कहा कि गुरुवार को जब उनके पति आसिफ नौकरी से घर लौटे तो उन्होंने पड़ोसी की बाइक अपने घर के मेन गेट के सामने खड़ी देखी। इसके बाद उन्होंने पसोड़ी को बाइक हटाने के लिए कहा। साइनाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पड़ोसी ने गेट के सामने से बाइक हटाने के बजाय आसिफ को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर उसने धारदार हथियार से आसिफ पर बेरहमी से हमला कर दिया।
Delhi: Actress Huma Qureshi’s cousin brother Asif Qureshi was murdered in Jangpura Bhogal Bazaar Lane under Nizamuddin police station during a parking dispute after he asked someone to move a scooter from the gate
— IANS (@ians_india) August 8, 2025
Wife of the deceased says, "My man has been deliberately and… pic.twitter.com/q5hDVNzRFJ
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
आसिफ के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मामूली बात पर उस पर बेरहमी से हमला किया। इस मामले पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि ये पूरी घटना निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल लेन की है, जहां गुरुवार रात करीब 11 बजे बाइक पार्क करने को लेकर विवाद हुआ। इस बीच आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आगे की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।