Huma Qureshi Relationship Rumors: दिवाली 2025 का जश्न एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो गया था. मनीष मल्होत्रा से एकता कपूर तक ने प्री-दिवाली सेलिब्रेशन किया, जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. बी-टाउन की बालाओं ने ग्लैमर का तड़का खूब लगाया. इस बीच कई रूमर्ड कपल्स भी नजर आए, जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म माना गया. इसी में से एक हुमा कुरैशी भी हैं, जिनकी कथित बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज सामने आई हैं. दोनों के बीच बेहद ही क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है.
दरअसल, बीते दिन ही आयुष्मा खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़ सितारों ने शिरकत की थी. इसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया, करण जौहर, नेहा धूपिया, सन्नी कौशल, नुसरत भरूचा और कई टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. इसी में से एक हुमा कुरैशी का भी शानदार लुक और अंदाज देखने के लिए मिला था. वह ब्लैक डॉटेड साड़ी में नजर आईं. इस दौरान उनका ये अवतार देखते ही बन रहा था.
यह भी पढ़ें: ‘थामा’ ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के छुड़ाए छक्के, जानिए एडवांस बुकिंग में किसका कैसा है हाल
आपको बता दें कि दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी के लुक से ज्यादा रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें रचित सिंह उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. रूमर्ड कपल ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री ने रचित का हाथ थाम रखा था. वहीं, जब दोनों साथ में कैमरे में पोज दे रहे थे तो इस दौरान रचित का हाथ हुमा की कमर पर था. इस बीच दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री और स्पेशल बॉन्ड देखने के लिए मिला. इन फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद लोग उनका रिश्ता ऑफिशियल मान रहे हैं. हालांकि, अभी तक हुमा या रचित ने अपने रिश्ते को खुद कंफर्म नहीं किया है और ना ही इस पर बात की है.
Photo Credit- Tahir Jasus
सगाई की रही चर्चा
गौरतलब है कि हुमा कुरैशी और रचित सिंह की सगाई के चर्चे काफी रहे हैं. सितंबर महीने में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हुमा और रचित की सगाई हो चुकी है, जिसे उन्होंने रिवील नहीं किया है. हालांकि, इस पर भी एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था लेकिन, इस बीच उनकी एक क्रिप्टिक पोस्ट जरूर वायरल हुई थी. अब जब दोनों को ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में देखा गया तो उनके रिश्ते को लोग ऑफिशियल मानने लगे हैं. हालांकि, अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो हुमा की प्रतिक्रिया के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 पर घर बैठे फैमिली संग देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, सेलिब्रेशन का मजा होगा डबल!
इसके पहले हुमा कुरैशी डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ बनाई थी. बताया जाता है कि दोनों कुछ समय तक रिश्ते में रहे फिर 3 साल के बाद वो अलग भी हो गए. इसके अलावा अगर हुमा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी’ के सीजन 4 में नजर आने वाली हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी सितारों ने बिखेरी रोशनी, कौन-कौन हुआ शामिल?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines