Hritik Roshan Old Interview Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर काफी चर्चा में हैं। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि मूवी ने महज 4 दिन में ही 100 करोड़ कमा लिए।
इस बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का News24 की एडिटर-इन-चीफ और BAG नेटवर्क की सीएमडी अनुराधा प्रसाद जी के साथ एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो मई 2010 का है।
यह भी पढ़ें- ‘हमें लगा वो जीतेगी…’, Ankita Lokhande के हारने पर क्या बोले Bigg Boss 17 के एक्स कंटेस्टेंट?
बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछा सवाल
वायरल हो रही शॉर्ट क्लिप में आप देख सकते हैं कि अनुराधा प्रसाद जी, बॉलीवुड एक्टर से सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब ऋतिक बेहद शालीनता से देते हैं। अनुराधा प्रसाद जी, ऋतिक रोशन से सवाल पूछती हैं कि जब आपका करियर शुरू हुआ तो उस वक्त में क्या आप पूरी तरह से तैयार थे? क्या अपने आपको फिल्म इंडस्ट्री में डालने के लिए तैयार थे? क्या आप उस टाइम डरे-सहमे थे?
ऋतिक रोशन ने यह जवाब दिया
सवाल का जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि पता नहीं, आई स्टील फील द सेम, हर फिल्म को करने से पहले आई फील द सेम, आई फील एबसलूटिली एम्पटी, आई फील जीरो, लेकिन शायद यह अच्छी बात है। मैं आज भी उसी तरह महसूस करता हूं, जैसा मैंने पहली मूवी करने से पहले महसूस किया था।
बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की पकड़
बता दें कि ‘फाइटर’ मूवी को 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और कई अन्य बड़े सितारे भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।
हालांकि वीकेंड पर ‘फाइटर’ उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और अच्छी खासी कमाई कर रही है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगी?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
54 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines