Ex Couples Who Are Still Good Friends: बॉलीवुड के रिश्तों को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। यहां रिश्ते पलक झपकते ही बदल जाते हैं। कभी किसी के प्यार में पड़ने की खबर आती है तो कभी अचानक किसी आइडियल कपल का गतलक हो जाता है। ये सभी खबरें फैंस को काफी हैरान करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे भी ज्यादा लोगों को क्या हैरत में डालता है। सबसे शॉकिंग है एक्स कपल्स को एक साथ देखना और वो भी दोस्त बनकर साथ में चिल करते हुए। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो डाइवोर्स के बाद भी अपने एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती की मिसाल कायम किए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: IFFI 2023 की गोवा में रंगारंग शुरुआत, अनुराग ठाकुर ने Madhuri Dixit को दिया विशेष सम्मान
Image Credit: Google
Hrithik Roshan – Sussanne Khan
ऋतिक और सुजैन की लव स्टोरी की शुरुआत एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। ऋतिक जब एक बार ड्राइव कर रहे थे तो उन्होंने पहली बार सुजैन को देखा और दिल हार बैठे। बाद में दोनों ने शादी तक कर ली। लेकिन अचानक इनके तलाक की खबर ने फैंस को मायूस कर दिया। हालांकि, अलग होने के बाद भी अक्सर इन दिनों को साथ में पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। कभी लंच या डिनर तो कभी मूवी डेट पर ये एक्स कपल अपने बच्चों के साथ पहुंच जाता है। इसके अलावा अपने नए पार्टनर के साथ भी ये एक्स कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।
Image Credit: Google
Kalki Koechlin – Anurag Kashyap
कल्कि और अनुराग की लव स्टोरी भी काफी हटके है। इन दोनों की मुलाकात ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी और 14 साल के फासले के बावजूद कल्कि और अनुराग ने शादी कर ली। मगर बाद में जाकर इनका तलाक हो गया। लेकिन हाल ही में कल्कि को अनुराग की बेटी की सगाई में अपने नए पार्टनर के साथ देखकर फैंस भी चौंक उठे थे। इससे साबित हो गया कि इस एक्स कपल की दोस्ती इनकी शादी के साथ नहीं टूटी।
Image Credit: Google
Aamir Khan – Kiran Rao
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण अब तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। हालांकि, अभी भी इन्हें हर इम्पोर्टेन्ट इवेंट में साथ स्पॉट किया जाता है। ये एक्स कपल अभी भी साथ काम करता है और खुलकर एक-दूसरे को सपोर्ट करता है। फैंस तो अभी भी कंफ्यूज़ हैं कि अगर इनकी बॉन्डिंग इतनी स्ट्रांग है ही तो ये दोनों अलग हुए ही क्यों। बता दें, बिना किसी लड़ाई-झगड़े आपसी समझ के साथ आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला सुनाया था।
Image Credit: Google
Raghu Ram – Sugandha Garg
‘रोडीज़’ फेम रघु राम और उनकी एक्स वाइफ सुगंधा गर्ग का रिश्ता भी लोगों के लिए एक मिसाल है। तलाक के बाद भी ये एक्स कपल एक फ्रेंडली बांड शेयर कर रहा है। अकसर इन्हें एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर विश करते या चियर अप करते हुए देखा जाता है। इनको सरेआम हंसी-मजाक करता हुआ देख तो यही लगता है कि वाह क्या दोस्ती है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
27 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
59 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines