Hrithik Roshan’s sister Sunaina On Her Health: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन और मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन इस वक्त कई संघर्षों का एक साथ सामना कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारियों के बारे में बताया। अपनी हेल्थ स्ट्रगल पर बात करते हुए सुनैना ने बताया कि उनका भाई और परिवार ही उनकी प्रेरणा है। उनके सपोर्ट से ही वो कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रही हैं। जी हां, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन रेयर कैंसर और ब्रेन ट्यूबरक्लोसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। इसके अलावा वो कई और खतरनाक बीमारियों को मात दे चुकी हैं।
HER हेल्थ टॉक्स चैनल पर किया शेयर
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने HER हेल्थ टॉक्स चैनल को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कैंसर और ब्रेन ट्यूबरक्लोसिस है। उन्होंने बताया कि वो अपने पिता राकेश रोशन के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। उस वक्त उन्हें पता चला कि वो कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से जूझ रही हैं। सुनैना ने कहा, ‘जब मैं अपने पिता के साथ एक प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रही थी तब मुझे अपने पीरियड में परेशान करने वाले क्लॉट्स मिले।’
सर्विक्स का लिम्फोमा से जूझ रहीं सुनैना
सुनैना रोशन ने बताया कि उनकी मां पिंकी रोशन ने उन्हें डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी। इस दौरान उन्हें कैंसर के बारे में पता चला। सुनैना ने कहा कि ‘घर आकर जब मैंने अपनी मां को बताया कि मुझे कैंसर है तो उनका पहला रिएक्शन था कि ये क्या बकवास कर रही हो?’ सुनैना ने बताया कि उन्हें सर्विक्स का लिम्फोमा है। ये एक तरह का दुनिया का सबसे रेयर कैंसर है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान उनके बाल झड़ने लगे थे, जिससे उनकी हिम्मत और टूट गई।
कई और बीमारियों से भी जंग है जारी
ऋतिक रोशन की बहन ने बताया कि उस वक्त उन्होंने फैसला किया कि वो अपने परिवार के लिए मजबूत रहेंगी और अपनी बीमारी लड़ेंगी। ब्रेन ट्यूबरक्लोसिस पर बात करते हुए सुनैना ने बताया कि जब वो अस्पताल पहुंची तो बेसुध हो चुकी थीं। उन्होंने कहा कि टीबी को लोग सबसे खराब मानते हैं लेकिन ये सबसे अछूता नहीं होता। उन्होंने बताया कि वो स्लीप एपनिया, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारी से भी लड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैटी लिवर को ग्रेड 3 से ग्रेड 1 कर लिया।
विक्टिम नहीं सर्वाइवर कहलाना है पसंद
सुनैना रोशन का कहना है कि वो विक्टिम से ज्यादा सर्वाइवर कहलाना पसंद करेंगी। उनका परिवार और भाई ऋतिक रोशन ही उनकी ताकत और प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि उन्हें व्हीलचेयर पर जाना पड़े इसलिए वो फिटनेस जर्नी पर हैं। सुनैना ने कहा कि उन्होंने अपने भाई को डेडिकेशन देखा है। इसलिए वो अपनी बीमारी से लड़ रही हैं क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि बुढ़ापे में किसी को उनका ख्याल रखना पड़े।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines