हिंदी सिनेमा के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। इस बीच ऋतिक का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने बताया है कि बचपन में वो अपने पापा से खूब मार खाते थे। आइए जानते हैं कि ऋतिक ने इसको लेकर क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने शेयर किया किस्सा
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है, जो कपिल शर्मा के शो के दौरान का है। वीडियो में कपिल शर्मा, ऋतिक से पूछते हैं कि कभी राकेश सर ने आपको पीटा है। इस सवाल को सुनकर एक्टर कहते हैं कि आप ये सीरियस बात ना करें। इसके बाद अभिनेता बेहद फनी अंदाज में कहते हैं कि मुझे बहुत पीटा है, बहुत मार पड़ी है।
मुझे बहुत मजा आ रहा था- ऋतिक
हालांकि, तुरंत ही ऋतिक सीरियस हो जाते हैं और कहते हैं कि क्या है ना कि मैं बच्चा था, लेकिन एक दिन पता नहीं मुझमें कैसा भूत आ गया। उन्होंने कहा कि मेरे घर की छत पर कुछ खाली बौतलें पड़ी हुई थीं। कांच की बौतलें थीं और खाली थी, मैं 13वें फ्लोर पर रहता था और मैंने बौतलों को देखा और फिर नीचे देखा। ऋतिक ने आगे कहा कि मैंने एक बौतल उठाई और नीचे फेंकी और जैसे ही वो नीचे गिरी तो मुझे बहुत मजा आया।
अगर किसी को लग जाती, तो…
इसके बाद मैंने बहुत सारी बौतलें उठाई और एक-एक करके नीचे फेंकने लगा। मुझे इतनी-सी बात भी समझ में नहीं आ रही थी कि अगर किसी को लग गई, तो बवाल हो जाएगा। हालांकि, शुक्र है कि किसी को लगी नहीं और इसके बाद मेरे पापा बाहर आए, इसके बाद नहीं बता सकता और एक्टर के जवाब पर सभी जोर से हंसने लगते हैं। फिर कपिल कहते हैं कि फिर आपके पापा ने निशाना लगाया होगा, तो ऋतिक हामी भर देते हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के लिए क्या मनहूस है 14 अप्रैल का दिन? पिछले साल भी हुआ था कुछ ऐसा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines