मुंबई: देशभर में नवरात्रि (Navratri 2022) मनाई जा रही है। हर तरफ गरबा, डांडिया और दुर्गा पंडालों में लोगों की धूम देखने को मिल रही है। नवरात्रि के रंग में केवल आम लोग ही नहीं बल्कि बी-टाउन के सेलेब्स भी डूबे हुए हैं और मां दुर्गा के आगे शीष नवा कर उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं। ऐसे में एक्टर ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) को भी देवी मां के पंडाल में पहुंचते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन को माता रानी का आशीर्वाद लेने उनके दरबार में पहुंचते हुए देखा जा सकता है, जहां उन्होंने फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर डांस भी किया।
अभी पढ़ें – Adipurush Teaser Out: प्रभास के हाथों होगा अन्याय का सर्वनाश, दिल जीत लेगा ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर
ऋतिक रोशन ने मांगा माता रानी का आशीर्वाद
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है ऋतिक मां के आगे सर झुकार आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद वो नीचे उतर आते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर किया डांस
दुर्गा मां के दर्शन करने के अलावा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Dance Video) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) गाना गा रही हैं और ऋतिक रोशन उनके साथ झूम रहे हैं।
इसी के एक और वीडियो भी देखा जा सकता है, जिसमें फाल्गुनी पाठक (Hrithik Roshan & Falguni Pathak Dance video) भी एक्टर को कड़ी टक्कर देते हुए उनके साथ झूम रही हैं। ऋतिक और फाल्गुनी के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
अभी पढ़ें – Malaika Arora बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor से शादी करेंगी या नहीं? एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब
वर्क फ्रंट
ऋतिक रौशन की फिल्म ‘विक्रम-वेधा’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
49 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines