हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hrithik Roshan से मिलने 1400km साइकिल चलाकर पहुंचा 'जादू', दिवाली पर मिला 26 दिन के संघर्ष का तोहफा

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से मिलने के लिए उनके एक फैन ने सभी हदें पार कर दीं। वो फरीदाबाद से मुंबई तक साइकिल पर एक्टर से मिलने पहुंचा और 4 दिन तक उनके घर के बाहर डेरा डालकर बैठा रहा।

विज्ञापन
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की जबरा फैन फॉलोइंग का एक नमूना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उनके दीवाने ही हो गए। ऋतिक रोशन ने डेब्यू फिल्म से ही सबके दिल जीत लिए थे। वहीं, कोई मिल गया में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया जो आज तक लोगों का फेवरेट बना हुआ है। उनके एक फैन को ये फिल्म इतनी पसंद है कि वो जादू का लुक लेकर उनके घर के बाहर उनसे मिलने पहुंच गया।

फरीदाबाद से मुंबई तक साइकिल पर आया ऋतिक का फैन

हैरानी आपको तब नहीं होगी जब आप इस शख्स को जादू के गेटअपमें देखेंगे, बल्कि तब होगी जब आप इसकी कहानी के बारे में जानेंगे। ये कोई आम फैन नहीं है जो ऋतिक रोशन के घर के बाहर खड़े होकर उनसे मिलने की उम्मीद कर रहा है। ये शख्स पूरे 1400 किलोमीटर का सफर तय करके आया है वो भी साइकिल पर। इस शख्स ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वो फरीदाबाद से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा है।

4 दिन तक घर के बाहर किया इंतजार

इसे 22 दिन सिर्फ फरीदाबाद से मुंबई तक आने में लगे हैं और फिर 4 दिन वो एक्टर के बाहर उनसे मिलने की आस में खड़ा रहा। इस फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं। इस फैन ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद भी मांगी थी कि उनका ये वीडियो वो शेयर कर दें ताकि वीडियो ऋतिक तक पहुंचे और वो एक्टर से मिल पाएं। कई दिन के इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद इस फैन का ये सपना पूरा हो ही गया वो भी दिवाली के शुभ दिन पर।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna ने Vijay Deverakonda के घर पर मनाई दिवाली? सोशल मीडिया पर मिला सबूत

दिवाली पर फैन से हुई ऋतिक की मुलाकात

दरअसल, दिवाली के दिन जब ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) गाड़ी में बैठकर बाहर जा रहे थे तो उनकी नजर अपने इस फैन पर पड़ गई जो जादू का लुक लेकर उन्ही का इंतजार कर रहा था। इसके बाद एक्टर ने इस शख्स के लिए न सिर्फ कार रोकी बल्कि उसके साथ तस्वीरें भी ली और बातचीत भी की। ऋतिक अपने फैन को देखकर बेहद खुश नजर आए और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola