OTT Trending Movie: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होती हैं. इन फिल्मों से मेकर्स और फैंस को भी बड़ी उम्मीदें होती हैं, लेकिन कई बार इन उम्मीदों पर पानी फिर जाता है. ऐसा ही कुछ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ हुआ. मोटे बजट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई, लेकिन उस हिसाब से कमाई नहीं कर पाई. हालांकि, ओटीटी पर आने के बाद इसने कमाल कर दिया है.
फिल्म ‘वॉर 2’
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की बात करें तो आईएमडीबी के अनुसार, इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म अपना बजट निकालने में भी नाकाम रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 303-351 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इसके बजट से कम है. इस हिसाब से फिल्म मेकर्स और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.
9 अक्टूबर को ओटीटी पर हुई रिलीज
अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है और इसने आते ही धमाका कर दिया है. इस फिल्म को 9 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया है और अब ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स ने भी अपना जलवा दिखाया है.
14 अगस्त को थिएटर में आई थी फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘वॉर 2’ जबसे ओटीटी पर आई है, तबसे कमाल कर रही है. ये फिल्म बीते हफ्ते यानी 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक भारत में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई. फिल्म ने 35 लाख व्यूज दर्ज किए. बता दें कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज की गई थी.
घर बैठे देख सकते हैं फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज से बेहद खुश हैं और अब घर बैटे इस फिल्म का मजा ले रहे हैं. जिन लोगों ने इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देखा था, वो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 के ट्रेलर पर क्या है पब्लिक की राय? पढ़ें एक्स रिव्यू
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines